facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

HCLTech को मिला यूरोपीय कंपनी से $1.14 अरब का बड़ा ठेका, IT सेक्टर में सुस्ती के बीच बड़ी कामयाबी

Advertisement

एचसीएलटेक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह सौदा दिसंबर 2031 तक पांच साल के लिए है और इसे आगे पांच साल और बढ़ाने का विकल्प भी है

Last Updated- July 03, 2026 | 9:30 PM IST
HCLTech
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एचसीएलटेक को एक यूरोपियन कंपनी (जिसका नाम नहीं बताया गया है) से 1.14 अरब डॉलर का अनुबंध हासिल हुआ है। यह सौदा मिलना दूसरी तिमाही की शुरुआत में कंपनी के लिए एक बड़ी कामयाबी है, खासकर ऐसे समय में जब आईटी सेवा कंपनियां ग्राहकों द्वारा सोच-समझकर खर्च करने के कारण चुनौतियों का सामना कर रही हैं। यह 2026 में अब तक की प्रमुख चार आईटी सेवा कंपनियों द्वारा हासिल किए गए सबसे बड़े सौदों में से एक है।

भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एक यूरोपीय ग्राहक (जो फॉर्च्यून ग्लोबल 50 सूची में शुमार कंपनियों में से एक है) की मदद करेगी। यह मदद उनके वैश्विक डिजिटल वर्कप्लेस और उद्यम नेटवर्क को बदलने तथा प्रबंधित करने के लिए एआई-आधारित परिचालन मॉडल बनाने में होगी। 

एचसीएलटेक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह सौदा दिसंबर 2031 तक पांच साल के लिए है और इसे आगे पांच साल और बढ़ाने का विकल्प भी है। इसका मतलब है कि कंपनी को इस पार्टी से सीधे तौर पर सालाना लगभग 23 करोड़ डॉलर का राजस्व मिलेगा।

बीएसई पर एचसीएलटेक का शेयर 5.79 फीसदी बढ़कर 1,139 रुपये पर बंद हुआ।

सेवा उद्योग में अब ऐसे बड़े सौदे कम देखने को मिलते हैं, क्योंकि ग्राहक पुरानी टेक्नॉलजी पर कम और एआई का फायदा उठाने के लिए अपने सिस्टम को अपग्रेड करने पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। हाल में, एचसीएलटेक ने कई बड़े सौदों की घोषणा की है।

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद एचसीएलटेक के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने एनालिस्ट कॉल में कहा, ‘आप पहली तिमाही में आम तौर पर होने वाले उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर सकते हैं। चौथी तिमाही में आई चुनौतियों के बावजूद बड़े सौदों को आगे बढ़ाने का काम सही रास्ते पर है।’ 

Advertisement
First Published - July 3, 2026 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement