facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

गूगल ने नई प्राइवेसी सेटिंग की घोषणा की

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:40 AM IST

गूगल ने निजता तय करने की नई व्यवस्था के साथ ही कृत्रिम मेधा टूल और एंड्रायड 12 का पहला बीटा वर्जन जारी करने सहित कई नई सुविधाओं की घोषणा की है। एंड्रायड 12 इस साल गूगल के उत्पादों में शामिल हो जाएगा। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू परिसर से गूगल के कार्यस्थलों को लेकर नई नीतियों की भी घोषणा की। इसके तहत खासतौर पर दुनिया भर में कार्यालयों से दूर रहकर काम करने की व्यवस्था अपनाने की मजबूरी को देखते हुए गूगल को बेहतर सहयोग करने में मदद मिलेगी। पिचाई ने कहा कि ‘कोविड-19 ने हर समुदाय को बुरी तरह से प्रभावित किया है और ब्राजील और मेरा गृह देश भारत इस समय अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।’ पिचाई ने कहा, ‘गूगल ने इस दौर से उबरने में एक-दूसरे की मदद करने के लिए उत्पाद जारी किए हैं और पहल शुरू की हैं। ताकि इनसे छात्रों और शिक्षकों को पठन-पाठन जारी रखने में मदद मिले, छोटी व्यापार इकाइयों को समय के साथ ढलने एवं प्रगति करने में मदद मिले और जरूरतमंद समुदायों को आपात राहत एवं टीके हासिल करने में आसानी हो।’    

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement