facebookmetapixel
Advertisement
पीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारी

बड़ी टेक कंपनियों को जवाबदेह बनने की जरूरत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:03 AM IST

सरकार ने स्वतंत्र एवं मुक्त इंटरनेट में विश्वास जताने के साथ ही कहा है कि बड़ी टेक कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद उपयोगकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए जवाबदेह बनने की भी जरूरत है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के किसी भी उपयोगकर्ता के लिए इंटरनेट एक सुरक्षित एवं विश्वसनीय स्थान होना चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा, ‘इंटरनेट को खुलेपन के साथ सुरक्षा एवं भरोसा भी कायम रखना चाहिए। इन बड़े प्लेटफॉर्म की अपने उपयोगकर्ताओं के प्रति जवाबदेही  बनती है। हमारे इंटरनेट आईटी मध्यवर्ती नियम, नीति-निर्माण और विधायी संरचना समय के साथ विकसित होते जाएंगे।’
चंद्रशेखर ने अनाम आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों को दंडित करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारी नीति या आईटी नियमों का कोई भी प्रावधान ऐसा करने से रोकता नहीं है। लेकिन उन्होंने मध्यवर्ती इंटरनेट कंपनियों को धारा 79 के तहत जवाबदेही से बचने के लिए यह जरूरी बताया कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसी पहली टिप्पणी करने वाले की पहचान का जिम्मा उठाएं।
इस अवसर पर आईआईजीएफ के प्रमुख अनिल कुमार जैन ने कहा कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की बड़ी संख्या और नई तकनीकें आने के बाद डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के लिए यह एक रोमांचक समय है। उन्होंने कहा कि आईआईजीएफ आर्थिक वृद्धि के लिए इंटरनेट की ताकत बढ़ाने में सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगा।

Advertisement
First Published - October 21, 2021 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement