facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

एयरटेल: 5जी के लिए नेटवर्क तैयार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:07 AM IST

अपनी 5जी क्षमता के प्रदर्शन से दौड़ में आगे निकलते हुए भारती एयरटेल ने गुरुवार को हैदराबाद शहर में एक वाणिज्यिक नेटवर्क पर लाइव 5जी सेवा का प्रदर्शन करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि एयरटेल के ग्राहकों को 5जी अनुभव का पूरा प्रभाव पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होने और सरकार की मंजूरी प्राप्त होने पर मिलेगा।
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी गोपाल वि_ल ने कहा कि हमारा हरके निवेश भविष्य के मद्देनजर है, जैसा कि हैदराबाद में खेल का रुख बदलने वाले इस परीक्षण से साबित होता है। इस क्षमता का प्रदर्शन करने वाली एयरटेल पहली ऑपरेटर बनने के साथ ही हमने एक फिर यह दिखा दिया है कि हम भारतीयों को हर जगह सशक्त बनाने के लिए अपने अन्वेषण में नई तकनीकों की अगुआई करने के लिए भारत में हमेशा आगे रहे हैं।
हैदराबाद में इस लाइव 5जी सेवा के प्रदर्शन का संचालन 1,800 मेगाहर्ट्ज बैंड में मौजूदा मुक्त स्पेक्ट्रम पर किया गया था। वि_ल ने कहा कि भारत में 5जी नवोन्मेष का वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता है और पारिस्थितिक तंत्र – एप्लिकेशन, यंत्रोपकरण और नेटवर्क नवोन्मेष को एक साथ लाने के लिए भी इसकी जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि एयरटेल अपना काम करने के लिए काफी तैयार है।
कंपनी ने समान स्पेक्ट्रम ब्लॉक के भीतर समानांतर रूप से 5जी और 4जी का निर्बाध ढंग से संचालन किया है। एयरटेल ने भले ही 5जी सेवाओं का परीक्षण शुरू कर दिया हो, लेकिन इसका स्पेक्ट्रम मार्च में प्रस्तावित नीलामी से बाहर रखा गया है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित करने की तैयारी कर रहा है जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस महीने की शुरुआत में दूरसंचार विभाग ने सात बैंड – 700, 800, 900, 1,800, 2,100, 2,300 और 2,500 मेगा हट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए एक नोटिस जारी किया था और बोली 1 मार्च से शुरू होनी है।
पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आधार मूल्य पर 3.92 लाख करोड़ रुपये के 2,251.25 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। टेलीकॉम ऑपरेटरों को इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 5 फरवरी तक अपना आवेदन जमा करना होगा। यह नीलामी अक्टूबर 2016 में कई गई पिछली स्पेक्ट्रम नीलामी के चार साल बाद मार्च 2021 में आयोजित की जा रही है। पिछली बोली में सरकार ने 65,789 करोड़ रुपये अर्जित किए थे।

Advertisement
First Published - January 28, 2021 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement