facebookmetapixel
Advertisement
बाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्सSIP लहर पर सवार स्मॉलकैप फंड, 5 साल में 5 गुना बढ़ा AUMकेमिकल सेक्टर का दमदार प्रदर्शन, कम लागत वाली इन्वेंट्री से बढ़ा मुनाफाEditorial: डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घट रही खुदरा भागीदारी, फिर भी छोटे निवेशकों का नुकसान बढ़ाखाद्य तेलों का आयात बढ़ा, आत्मनिर्भरता की राह में तकनीक नहीं नीतियां बन रहीं बाधापाकिस्तान में मुनीर की बढ़ती ताकत: नए कानूनों के पीछे डर और सत्ता बचाने की कोशिश?इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़ला

एयरटेल: 5जी प्राइवेट नेटवर्क का परीक्षण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:32 PM IST

भारती एयरटेल ने देश के पहले 5जी प्राइवेट नेटवर्क का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण बेंगलूरु में बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स संयंत्र परिसर में किया गया।
यह परीक्षण प्राइवेट नेटवर्क के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन पर दूरसंचार और आईटी कंपनियों में बहस के बीच और इसी महीने आयोजित होने वाली 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से पहले किया गया है।
एयरटेल ने परीक्षण के लिए सरकार द्वारा आवंटित स्पेक्ट्रम के उपयोग से बॉश के संयंत्र में गुणवत्ता में सुधार और परिचालन कुशलता के लिए औद्योगिक श्रेणी के दो परीक्षण किए। कंपनी ने आज जारी एक बयान में कहा है कि दोनों मामलों में मोबाइल ब्रॉडबैंड और अल्ट्रा रिलायबल लो लेटेंसी संचार से प्रेरित स्वचालन के जरिये परिचालन में तेजी आई और अपेक्षाकृत कम समय लगा।
एयरटेल बिजनेस के निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी अजय चितकारा ने कहा, ‘एयरटेल भारत में डिजिटल बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है और कंपनी अपने एंटरप्राइज के विकास को मदद करने के लिए तत्पर है क्योंकि वे वैश्विक स्तर पर विस्तार करना चाहते हैं।’
बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के तकनीकी कार्य प्रमुख पी सुभाष ने कहा, ‘हमारे संयंत्र में एयरटेल प्राइवेट 5जी नेटवर्क द्वारा उपलब्ध कराई गई कम लेटेंसी और भरोसेमंद कनेक्टिविटी से हमें अपनी कुशलता एवं उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली।’    

Advertisement
First Published - July 16, 2022 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement