facebookmetapixel
Advertisement
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन

अगले साल भी आईटी पर पड़ेगी मार!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:00 AM IST

अनुसंधान फर्म फॉरेस्टर रिसर्च ने ‘यूएस आईटी मार्केट आउटलुक: क्यू 4 2008’ अपनी रिपोर्ट में 2009 के लिए अमेरिका के आईटी खर्च की भविष्यवाणी में फेरबदल किया है।


रिपोर्ट में 2009 में अमेरिकी आईटी खर्च में सालाना विकास दर 6.3 फीसदी के बजाय 1.6 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। इसका कारण अमेरिकी आईटी बाजार की संभावनाओं में आई कमी को बताया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2009 में आईटी कंसल्टिंग और सिस्टम इंटिग्रेशन सेवाएं भी प्रभावित होंगी और 2009 और 2010 में आईटी आउटसोर्सिंग विकास नरम बना रहेगा।

हालांकि 2008 की आर्थिक मंदी से आईटी आउटसोर्सिंग को थोड़ी मदद भी मिलेगी, क्योंकि कंपनियां ऐसे वेंडरों की तरफ आकर्षित हो रही हैं जो आईटी लागत में कमी लाने में मददगार हो सकें।

विकास का एक क्षेत्र संभवत: प्रबंधित नेटवर्क सेवाओं की पेशकश की मांग हो सकता है जिसे कंपनियां बढ़ावा दे रही हैं और ग्राहक भी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

अमेरिकी प्रौद्योगिकी बाजार की भविष्यवाणी में माना गया है कि 2008 की तीसरी तिमाही में अमेरिकी के असली जीडीपी में गिरावट, 2008 की चौथी तिमाही और 2009 की पहली छमाही में और इजाफा होगा। यह रिपोर्ट अमेरिकी वाणिज्य विभाग के आंकड़ों और 49 आईटी कंपनियों की वित्तीय रिपोर्टों पर आधारित है।

इसके अलावा इस रिपोर्ट में कम्प्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, दूरसंचार उपकरण और सेवाओं पर मौजूदा आईटी खर्च के ब्यौरों को भी शामिल किया गया है।

फॉरेस्टर रिसर्च के उपाध्यक्ष एवं इस रिपोर्ट के लेखक एंड्रयू बरटेल्स ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका में मंदी रियल जीडीपी में तिमाही आधार पर 3.6 फीसदी की गिरावट के साथ 2009 के मध्य तक बनी रहेगी।

बरटेल्स ने कहा कि आर्थिक विकास में इस तरह की गिरावट से 2009 में अमेरिकी व्यवसाय और आईटी उत्पादों और सेवाओं की सरकारी खरीद में बढ़ोतरी की रफ्तार 2008 के 4.1 फीसदी से घट कर 1.6 फीसदी रह जाएगी।

2008 की तीसरी तिमाही के आंकड़ों में अमेरिकी प्रौद्योगिकी बाजार की कमजोरी पहले ही दिख चुकी है। इस तिमाही में अमेरिका की बड़ी कंपनियों के राजस्व में 2 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई थी।’

Advertisement
First Published - December 12, 2008 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement