facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

टीवीएस मोटर की हुई इंटेलीकार टेलीमैटिक्स

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:40 PM IST

टीवीएस मोटर ने इंटिग्रेटेड आईओटी सॉल्युशन प्रदाता इंटेलीकार टेलीमैटिक्स का अधिग्रहण किया है। टैलीमैटिक्स कई तरह के वाहनों के  लिए फ्लीट ट्रैकिंग और प्रीडिटिक्व मैंटेनेंस सॉल्युशन मुहैया कराती है। यह दक्षता और उत्पाद गुणवत्ता सुधारने के प्रयास में पिछले दो वर्षों में दोपहिया निर्माता का पांचवां अधिग्रहण होगा।
कंपनी 15 करोड़ रुपये के नकद सौदे में टैलीमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी।
इंटेलीकार आईओटी प्रौद्योगिकियों के साथ साथ मजबूत एनालिटिक्स एवं डेटा प्रबंधन क्षमताओं द्वारा संचालित समेकित प्लेटफॉर्म के जरिये उन्नत फ्लीट प्रबंधन सॉल्युशन मुहैया कराती है।
इससे टीवीएस मोटर में उन मौजूदा डिजिटल पहलों में तेजी आएगी जिनका लक्ष्य ग्राहक अनुभव को खास बनाना है।
इंटेलीकार टैलीमैटिक्स की स्थापना फरवरी 2015 में हुई थी।
टीवीएस मोटर और उसकी सिंगापुर स्थित इकाई द्वारा अन्य निवेश  में इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव,, टैगबॉक्स सॉल्युशंस लिमिटेड, सिंगापुर स्थित टैगबॉक्स पीटीई लिमिटेड और अमेरिका की प्रीडिक्ट्रॉनिक्स इंक और रेंटऑनगो शामिल हैं।
निवेश में टैगबॉक्स सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड (24.3 प्रतिशत हिस्सेदारी, 26.6 करोड़ रुपये) शामिल है। कंपनी सभी आपूर्ति शृंखला संबंधित गतिविधियों में सेंसिंग, मॉनीटरिंग और विश्लेषण के लिए आईओटी-आधारित समाधान मुहैया कराती है।
सिंगापुर स्थित सहायक इकाई टीवीएस मोटर (सिंगापुर) पीटीई लिमिटेड ने 2019-20 में करीब 1.657 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इस कंपनी का गठन टेक स्टार्टअपों में निवेश के मकसद से किया गया था।

Advertisement
First Published - December 1, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement