facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

शेयर पुनर्खरीद पर विचार करेगी इन्फोसिस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:02 AM IST

सूचना प्रौद्योगिकी दिग्गज इन्फोसिस ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि उसका बोर्ड कंपनी के पूर्ण भुगतान वाले इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगा। बोर्ड की बैठक 14 अप्रैल, 2021 को होगी।
इस सूचना में कहा गया है कि कंपनी का बोर्ड भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद) अधिनियम के अनुसार 14 अप्रैल, 2021 को होने वाली बैठक में कंपनी के पूर्ण भुगतान वाले इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगा। सूचना प्रौद्योगिकी सेवा की यह दिग्गज कंपनी 31 मार्च, 2021 को समाप्त होने वाली तिमाही और वित्त वर्ष के लिए कंपनी के समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी देने और घोषणा करने के लिए भी 13 और 14 अप्रैल को बोर्ड की बैठक आयोजित करने वाली है। देश की यह प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी दिग्गज 12 अप्रैल से अपनी चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2020-21 के नतीजों की घोषणा करना शुरू करेगी। इन्फोसिस 14 अप्रैल को अपने आंकड़ों की घोषणा करेगी।
विश्लेषकों ने कहा कि कंपनी के चौथे तिमाही के नतीजों में उद्योग द्वारा पिछली कुछ तिमाहियों और यहां तक कि सालों में देखे गए प्रदर्शन में सबसे मजबूत प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। इस तिमाही की वृद्धि डिजिटल प्रौद्योगिकियों में तेजी, कोविड-19 के बाद मांग में सुधार, सौदे हासिल करने में इजाफा और क्लाउड पर स्थानांतरण द्वारा संचालित की जा रही है। बीएफएसआई, खुदरा, विनिर्माण और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में वृद्धि के कारण विश्लेषक 31 मार्च, 2021 को समाप्त होने वाली चौथी तिमाही के राजस्व में क्रमिक आधार पर दो से पांच प्रतिशत के दायरे में राजस्व का आंकलन कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 12, 2021 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement