facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर प्रदेश में बिजली लाइन लॉस घटा, बकाया वसूली में भी तेजी; अभियान से ₹654 करोड़ जुटाएपर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेट

प्यूर्टो रिको में इन्फोसिस बीपीएम का नया कार्यालय

Advertisement

इन्फोसिस (Infosys) ने कहा कि यह ज्ञान आधारित डेटा प्रोसेसिंग और ग्राहक सेवा में कुशल स्थानीय प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

Last Updated- June 28, 2024 | 10:21 PM IST
Infosys

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) की कारोबार प्रक्रिया प्रबंधन शाखा इन्फोसिस बीपीएम ने प्यूर्टो रिको के अगुआडिला में मोंटाना इंडस्ट्रियल पार्क में दूसरी इकाई खोली है। इस विस्तार से 325 नई नौकरियों पैदा होंगी, जो मौजूदा 300 कर्मचारियों के कार्यबल में जुडेंगी। इससे क्षेत्र में कर्मचारियों की कुल संख्या 600 हो जाएगी।

इन्फोसिस ने बयान में कहा ‘नई इकाई को 2,00,000 डॉलर के निवेश और आर्थिक विकास एवं वाणिज्य विभाग (डीडीईसी) द्वारा आवंटित प्यूर्टो रिको इकनॉमिक इन्सेंटिव फंड के समर्थन से फायदा मिलेगा।’

नए कार्यालय का उद्देश्य इन्फोसिस बीपीएम को एयरोस्पेस, स्वास्थ्य देखभाल, बीमा, वित्तीय सेवाओं और दूरसंचार उद्योगों में और ज्यादा ग्राहकों को सेवा के लिए अपनी क्षमता का विस्तार करने में सक्षम बनाना है।

इन्फोसिस (Infosys) ने कहा कि यह ज्ञान आधारित डेटा प्रोसेसिंग और ग्राहक सेवा में कुशल स्थानीय प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा, जो इस द्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

डीडीईसी के सचिव मैनुअल सिड्रे ने कहा ‘इन्फोसिस का यह दूसरा केंद्र अमेरिका, यूरोप, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में स्थानीय तथा वैश्विक ग्राहकों को अत्यधिक योग्य पेशेवरों के साथ सेवाएं देना जारी रखेगा, जो नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे पर काम करते हैं। यह प्यूर्टो रिको में उद्योगों के विकास को रफ्तार देने की दिशा में एक और कदम है, जो वैश्विक बाजार में इसकी स्थिति मजबूत करेगा।’

इन्फोसिस बीपीएम के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक अनंत राधाकृष्णन के अनुसार ‘प्यूर्टो रिको में हमारी विस्तारित नई सुविधा वैश्विक कंपनियों के लिए नवाचार को रफ्तार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इन्फोसिस बीपीएम बेहतरीन प्रक्रियाओं और आकर्षक अनुभवों से मूल्य प्रदान करने पर केंद्रित है। साझा प्रगति के लिए हमारे दृष्टिकोण को रफ्तार देने के लिए स्थानीय नीति निर्माताओं के व्यापक समर्थन की हम सराहना करते हैं।’

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement