facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रेपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पार

इन्फोसिस पुरस्कार 2023: भारत के छह वैज्ञानिकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा

Advertisement

इन्फोसिस पुरस्कार 2023: सच्चिदानंद त्रिपाठी, जाह्नवी फालके, अरुण कुमार शुक्ला, भार्गव भट्ट, मुकुंद थताई और करुणा मंतेना को सम्मानित किया जाएगा

Last Updated- November 15, 2023 | 10:55 PM IST
Infosys, CEO Parekh settles matter with Sebi on UPSI; Pay Rs 25 lakh Infosys और CEO सलिल पारेख ने SEBI के साथ सुलझाया UPSI मामला; इनसाइडर ट्रेडिंग का था आरोप

इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) ने भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छह लोगों को प्रतिष्ठित इन्फोसिस पुरस्कार 2023 देने की बुधवार को घोषणा की। विजेता छह श्रेणियों- इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में चुने गए हैं।

इंजीनियरिंग ऐंड कम्प्यूटर विज्ञान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर में सस्टेनेबल एनर्जी इंजीनियरिंग (एसईई) के प्रोफेसर सच्चिदानंद त्रिपाठी को चुना गया है।

ह्यूमैनिटीज (मानविकी) के लिए साइंस गैलरी बेंगलूरु की संस्थापक निदेशक जाह्नवी फालके को चुना गया है। लाइफ साइंस (जीवन विज्ञान) के लिए आईआईटी-कानपुर में बायलॉजिकल साइंस एवं बायोइंजीनियरिंग के प्रोफेसर अरुण कुमार शुक्ला को पुरस्कृत किया जाएगा।

गणितीय विज्ञान (मैथमैटिकल साइंसेज) के क्षेत्र में यह पुरस्कार इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी एंड प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में फर्नहोल्ज संयुक्त प्रोफेसर भार्गव भट्ट को प्रदान किया जाएगा। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इस बार मुकुंद थताई को इन्फोसिस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंजेंस) के क्षेत्र में कोलंबिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर करुणा मंतेना का नाम तय किया गया है।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement