facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

IndusInd Bank ने अमिताभ कुमार सिंह को CHRO नियुक्त किया

Advertisement

इंडसइंड बैंक ने अमिताभ कुमार सिंह को CHRO नियुक्त किया, नेतृत्व टीम में कई अहम बदलाव किए।

Last Updated- November 10, 2025 | 3:13 PM IST
IndusInd Bank
Representative Image

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक, इंडसइंड बैंक ने सोमवार (10 नवंबर) को अमिताभ कुमार सिंह को चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर (CHRO) नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति 10 नवंबर से प्रभावी होगी। अमिताभ सिंह अब बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन टीम का भी हिस्सा होंगे।

अमिताभ सिंह ने इससे पहले ICICI समूह में 21 साल तक काम किया है। ICICI समूह में उनके आखिरी पद CHRO, ICICI होम फाइनेंस का था। इसके अलावा, उन्होंने ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में 8 साल और ICICI बैंक में 11 साल कार्य किया।

Also Read: अगर अमेरिका ने Google-Meta बंद किए तो क्या होगा? Zoho के फाउंडर ने बताया भारत का ‘Plan B’

अमिताभ सिंह XISS, रांची से मानव संसाधन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और ICICI में शामिल होने से पहले L&T, Atos Origin India, Tata Interactive Systems और Mphasis जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।

बता दें कि जुलाई में बैंक के पूर्व CHRO, ज़ुबिन मोदी ने दो दशक से अधिक समय बैंक में सेवा देने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

हाल ही में, इंडसइंड बैंक ने अपने नेतृत्व में कई रणनीतिक नियुक्तियां की हैं, जो बैंक के विस्तार और ग्रोथ को तेज़ करने की योजना का हिस्सा हैं। इनमें शामिल हैं:

  • Viral Damania – चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO)

  • Pragati Gondhalekar – हेड, इंटरनल ऑडिट

  • Pankaj Sharma – हेड, बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन

  • Anand Vardhan – जनरल काउंसल

  • Sheran Mehra – चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO)

इन नियुक्तियों का उद्देश्य बैंक की मुख्य क्षमताओं को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है।

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement