facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

टीके के लिए देसी फर्में कर रहीं मॉडर्ना से बात

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:31 AM IST

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स और वॉकहार्ट जैसी कंपनियां अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना के साथ टीका उत्पादन से जुड़ा समझौता करने के लिए बाचीत कर रही हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘टीका तैयार करने में दो खास चरण होते हैं। पहले चरण में टीका बनाने में इस्तेमाल होने वाले घटक तैयार किए जाते हैं। दूसरे चरण में इन्हें शीशी में भरा जाता है। अगर विदेशी कंपनी दवा में शामिल होने वाले घटकों (रसायन आदि) की आपूर्ति करे तो उनसे टीके का उत्पादन करने की क्षमता कई भारतीय दवा कंपनियों के पास है। इससे टीका उत्पादन की क्षमता बढ़ जाएगी और बाजार में अधिक मात्रा में टीके आ जाएंगे।’
एक अन्य सूत्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि हैदराबाद की टीका निर्माता कंपनी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स (आईआईएल) टीका उत्पादन के लिए साझेदारी पर मॉडर्ना सहित विभिन्न कंपनियों से बातचीत कर रही है। सूत्र ने कहा, ‘यह बातचीत पिछले महीने तब शुरू हुई थी, जब आईआईएल ने मॉडर्ना से टीका उत्पादन से जुड़ी कुछ तकनीकी जानकारी मांगी थी।’ हालांकि आईआईएल ने इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं दिया। मॉडर्ना को भेजे गए ई-मेल का भी कोई जवाब नहीं आया।
एक सूत्र ने संकेत दिया कि विनिर्माण साझेदारी के लिए टीका बनाने वाली कई विदेशी कंपनियां आईआईएल से बातचीत कर रही हैं। नवंबर में आईआईएल संकेत दिए थे कि वह मॉडर्ना के साथ इस संबंध में बातचीत के लिए तैयार है।
फाइजर के टीके की तरह ही मॉडर्ना का टीका भी एमआरएनए तकनीक पर आधारित है और इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर एक महीने तक रखा जा सकता है। शून्य से 20 डिग्री कम तापमान पर यह टीका आसानी से छह महीनों तक रखा जा सकता है।
मॉडर्ना का टीका नवंबर में सार्स-सीओवी-2 वायरस के खिलाफ 94.5 प्रतिशत तक कारगर पाया गया था। भारत में कंपनी का टीका लाने की संभावनाएं तलाशने के लिए सरकार भी मॉडर्ना से बातचीत कर रही है। सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि मुंबई की दवा कंपनी वॉकहार्ट भी टीका उत्पादन में मॉडर्ना के साथ साझेदारी के लिए उत्सुक है। लेकिन वॉकहार्ट ने इस बारे में भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं दिया। कंपनी ने इशारा किया था कि वह टीके में इस्तेमाल होने वाले घटकों का ठेके पर उत्पादन करने एवं टीका बनाने के लिए दुनिया भर की टीका निर्माता कंपनियों से बातचीत कर रही है।
वॉकहार्ट के चेयरमैन हबील खोराकीवाला ने पिछले महीने कहा था, ‘हम टीका बनाने वाली कई कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा था कि वह ठेके पर विनिर्माण के साथ ही भारत और तेजी से उभरते अन्य बाजारों में टीका वितरण के लिए भी साझेदारी करने पर विचार कर रहे हैं। खोराकीवाला ने यह नहीं बताया कि वॉकहार्ट किन वैश्विक कंपनियों से बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - January 20, 2021 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement