facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरी

भारत यूनिलीवर के लिए असाधारण बाजार: एलन जोप

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:42 AM IST

भारत एक असाधारण बाजार है जहां हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का लंबा इतिहास और वर्चस्व रहा है। यूनिलीवर के मुख्य कार्याधिकारी एलन जोप ने निवेशकों से बातचीत में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि 84 फीसदी भारतीय कारोबार की मात्रात्मक बिक्री बढ़ रही है और यहां वृद्धि के लिए दमदार अवसर मौजूद है।
भारत यूनिलीवर का अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार है जो उसके राजस्व में करीब 10 फीसदी का योगदान करता है। कंपनी के राजस्व में अमेरिका करीब 18 फीसदी योगदान करता है जबकि चीन का योगदान करीब 6 फीसदी है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री में 3.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी अब भारत, चीन और अमेरिका पर जोरदार दांव लगाने जा रही है क्योंकि कोविड के बाद की दुनिया में वह तेजी से वृद्धि करना चाहती है। यूनिलीवर जनवरी से दिसंबर की अवधि को लेखा वर्ष मानती है।
कंपनी ने कहा है कि दिसंबर तिमाही के दौरान सौंदर्य एवं पर्सनल केयर श्रेणी में 1.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसी प्रकार होम केयर श्रेणी में 4.7 फीसदी और फूड ऐंड रीफ्रेशमेंट श्रेणी में तिमाही के दौरान 5.4 फीसदी की वृद्धि हुई।
कंपनी के कुल राजस्व में भारत और चीन का योगदान करीब एक तिहाई है। जोप ने कहा कि वह इसे 2030 तक 60 तक बढ़ाना चाहते हैं। पूरे साल 2020 के लिए यूनिलीवर की बिक्री में 1.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जिसे सौंदर्य एवं पर्सनल केयर में 1.2 फीसदी, होम केयर में 4.5 फीसदी और फूड ऐंड रीफ्रेशमेंट में 1.3 फीसदी की वृद्धि से बल मिला।

Advertisement
First Published - February 4, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement