facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

भारत में व्हाट्सऐप से लेनदेन की अपार संभावना

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:02 AM IST

फेसबुक के मुख्य कार्याधिकारी मार्क जुकरबर्ग को यकीन है कि भारत में व्हाट्सऐप छोटे कारोबारियों को लेनदेन में खासी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यवस्था सफल रही तो कंपनी इसे दूसरे देशों में भी आजमाएगी।
दूसरी तिमाही की आय पर विश्लेषकों के साथ चर्चा के दौरान जुकरबर्ग ने कहा, ‘हम उन कारोबारियों के लिए ऐसा करना चाहते हैं। इसकी शुरुआत भुगतान सेवा आरंभ करने से होगी।’
उन्होंने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉम्र्स के साथ फेसबुक के समझौते का सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि पूरे भारत के हजारों छोटे कारोबारियों को व्हाट्सऐप पर जोड़ लिया जाएगा। उद्योग सूत्रों के मुताबिक भारत व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा बाजार है और यहां 40 करोड़ से ज्यादा लोग इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। जुकरबर्ग ने कहा, ‘भारत में मौजूद संभावनाओं को लेकर हम खासे उत्साहित हैं। जियो के साथ मिलकर एक बार यह प्रयोग कामयाब हो गया तो हम भारत में और भी लोगों को इससे जोड़ेंगे और दूसरे देशों में भी ऐसा ही करेंगे। लेकिन भारत में निस्संदेह बहुत बड़ा मौका है।’
जियो प्लेटफॉम्र्स में जियो और ई-कॉमर्स उपक्रम जियोमार्ट शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में जियो प्लेटफॉम्र्स ने फेसबुक, गूगल, सिल्वर लेक और केकेआर जैसे निवेशकों से 20 अरब डॉलर जुटाए हैं। फेसबुक ने अप्रैल में कंपनी में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया था। रिलायंस रिटेल के ऑनलाइन राशन बेचने वाले प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने जुलाई में ही ऐप स्टोर पर अपनी ऐप पेश की। जियोमार्ट का मकसद छोटे और मझोले शहरों तक अपनी सेवाएं पहुंचाकर जरूरी सामान की डिजिटल खरीदारी में इजाफा कराना चाहती है।

Advertisement
First Published - August 1, 2020 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement