facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

आइकिया का नवी मुंबई में खुलेगा स्टोर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:32 PM IST

फर्नीचर बनाने वाली कंपनी आइकिया नवी मुंबई में अपना स्टोर 18 दिसंबर को खोलेगी। यह स्वीडन की इस कंपनी का भारत में दो साल में दूसरा स्टोर होगा। पहला स्टोर हैदराबाद में 2018 में खोला गया था। इसके बाद कंपनी ने ऑनलाइन राह चुनी और मुंबई, हैदराबाद और पुणे में ई-स्टोर स्थापित किए।
विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि नवी मुंबई स्टोर शुरू करने में देरी हुई है, लेकिन इससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने भारत में अपनी बड़ी खुदरा योजना नहीं टाली है। इसके बाद गुरुग्राम और बेंगलूरु में स्टोर खोले जाएंगे। हालांकि इन्हें शुरू करने की समयसीमा तय नहीं की गई है।
कंपनी 2021 में मुंबई में दो और सिटी सेंटर या छोटे स्टोर शुरू करेगी ताकि ज्यादा संभावित ग्राहकों तक पहुंचा जा सके। आइकिया इंडिया के सीईओ और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर पीटर बेटजेल ने कहा कि मुंबई भारत में कंपनी की मुख्य प्राथमिकता वाले बाजारों में से एक था, जहां वह मिश्रित मॉडल का प्रयोग कर रही है। इनमें छोटे, बड़े और ई-स्टोर शामिल हैं ताकि ब्रांड उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंच सके। यहां से मिलने वाली सीख का इस्तेमाल देश के अन्य बड़े शहरों में किए जाने की संभावना है।
आइकिया बिक्री को बढ़ाने के लिए ऐसे समय कीमतें प्रतिस्पर्धी रख सकती है, जब रिलायंस रिटेल जैसी प्रतिस्पर्धी ने ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी अर्बन लैडर को खरीदकर इस क्षेत्र में प्रवेश की जमीन तैयार कर ली है।
आइकिया का नवी मुंबई का यह स्टोर पांच लाख वर्ग फुट में फैला है। यह ठाणे-बेलापुर रोड पर स्थिति है। इस स्टोर में 7,000 उत्पाद उपलब्ध होंगे। कोविड-19 महामारी और भारत में पहले के अपने अनुभवों के आधार पर आइकिया के लिए भीड़ को नियंत्रित करना भी एक अहम चुनौती साबित होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 5, 2020 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement