facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

सत्यम के गेट से आउट हुई आईगेट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:49 PM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज को खरीदने की इच्छुक कंपनियों के नाम छांटने के लिए शुक्रवार को हुई कंपनी के बोर्ड की बैठक बेनतीजा रही और बोर्ड ने किसी कंपनी का नाम घोषित नहीं किया।
लेकिन अचानक होड़ में शामिल हुई कंपनी आईगेट ने बोली से किनारा कर लिया। आईगेट ने अभिरुचि पत्र दाखिल कर सबको जिस तरह से हैरान किया था, नाम वापस लेकर भी उतना ही भौंचक्का उसने सबको कर दिया।
हालांकि कंपनी ने इसकी वजह नहीं बताई, लेकिन कहा जा रहा है कि सत्यम का अधिक मूल्यांकन और उसकी वित्तीय स्थिति का खुलासा नहीं किए जाने की वजह से कंपनी ने पांव खींच लिए। फिलहाल बोर्ड ने दूसरे दौर के लिए किसी कंपनी का नाम घोषित नहीं किया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक एलऐंडटी, स्पाइस और टेक महिन्द्रा समेत कुछ और कंपनियां दूसरे दौर की प्रक्रिया में शामिल हो गई हैं।
दूसरे दौर की प्रक्रिया में शामिल कंपनियों के नाम छांटने के लिए सत्यम का बोर्ड शनिवार को फिर से बैठक करेगा। इस बैठक में सत्यम के लिए नियुक्त निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स और एवेंडस भी शामिल होंगे।
इस मामले में एलऐंडटी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने सत्यम के बोर्ड के सामने अभिरुचि पत्र पेश कर दिया है और फिलहाल हम ‘वेट ऐंड वाच’ की नीति पर ही काम कर रहे हैं। ‘ टेक महिन्द्रा के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि उनकी कंपनी ने इस मामले में तय प्रक्रिया के तहत काम किया है। आईबीएम, एचपी और केकेआर प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर्स के नामों की भी चर्चा है।
बोली के दौर
आई गेट ने दूसरे दौर से पहले ही कर लिया किनारा
दूसरे दौर की प्रक्रिया के लिए बोर्ड ने तय नहीं किए नाम
शनिवार को निवेश बैंकरों के साथ फिर से होगी बैठक 
एलऐंडटी, स्पाइस और टेक महिन्द्रा होड़ में शामिल
आईबीएम, एचपी और केकेआर प्राइवेट इक्विटी के नामों की चर्चा
कम से कम 1,500 करोड़ रुपये होने चाहिए खरीदार के पास
31 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी तरजीही शेयरों के जरिये
20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदनी होगी खुले बाजार से
नये खरीदार के लिए तीन साल का होगा लॉक इन पीरियड

Advertisement
First Published - March 21, 2009 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement