facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Torrent Pharma, Blue Jet Healthcare, RITES समेत इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शनभारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन

करीब 2,500 करोड़ रु. के डूबते खातों की हुई पहचान: इंडियन बैंक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:08 PM IST

बैंकों से डूबते ऋण के अ​​धिग्रहण करने के लिए गठिन राष्ट्रीय परिसंप​त्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) का परिचालन अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ जबकि इंडियन बैंक का कहना है कि पहले और दूसरे चरण में लगभग 2,500 करोड़ रुपये के डूबते खातों की पहचान की गई है। ये खाते एनएआरसीएल को हस्तांतरित किए जाएंगे। उसने कहा है कि एनएआरसीएल इसके लिए उचित जांच-परख की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी शांति लाल जैन ने कहा कि पहले चरण में पहचान किए गए आठ खातों में से तीन खातों का समाधान पहले ही हो चुका है। बैंक ने कहा कि करीब 1,241 करोड़ रुपये के शेष पांच खातों में से चार नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के पास हैं।
जैन ने कहा, ‘एनएआरसीएल इन सब के लिए जांच-परख कर रही है। इसके अलावा दूसरे चरण में करीब नौ खातों (1,280 करोड़ रुपये) की पहचान की गई है। इस बीच, यदि हमें अच्छा ओटीएस (एकमुश्त निपटान) अथवा अच्छा समाधान मिलता है तो हम उस पर गौर करेंगे।’
योजना के अनुसार, एनएआरसीएल ऋणदाताओं से लगभग 1,98,334 करोड़ रुपये के डूबते ऋण का अधिग्रहण करेगी और समाधान के लिए उसे भारत ऋण समाधान कंपनी (आईडीआरसीएल) को हस्तांतरित करेगी।
यह पूछे जाने पर कि बैंक इन डूबते खातों को स्थानांतरित करना कब शुरू करेगा, जैन ने कहा, ‘कीमत और प्रस्ताव आने आने पर जानकारी दी जाएगी।’ मीडिया खबरों के अनुसार, बैंक दूसरी तिमाही के अंत तक ऋण हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। पिछले सप्ताह पंजाब नैशनल बैंक ने कहा था कि वह सितंबर तिमाही के अंत तक करीब 2,486 करोड़ रुपये के आठ खातों को हस्तांतरित कर देगा।

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ 4 फीसदी बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4 फीसदी बढ़कर 1,311 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अव​धि में बैंक ने 1,259 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 3 फीसदी बढ़कर 11,898 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अव​धि में 11,553 करोड़ रुपये थी। इस दौरान परिचालन लाभ 4 फीसदी बढ़कर 3,575 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अव​धि में 3,435 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान सकल एनपीए 156 आधार अंक घटकर 8.13 फीसदी हो गया जो एक साल पहले की समान अव​धि में  9.69 फीसदी था। शुद्ध एनपीए 3.47 फीसदी से घटकर 2.12 फीसदी रह गया।

Advertisement
First Published - August 1, 2022 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement