facebookmetapixel
Advertisement
शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडिया

एफएमपी की परिपक्वता बढ़ाएगी आईसीआईसीआई प्रू एएमसी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:37 AM IST

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने तीन निर्धारित परिपक्वता योजनाओं (एफएमपी) की परिपक्वता तारीख आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसी के साथ यह फंड हाउस अब अपने क्लोज-एंडेड फंडों की परिपक्वता बढ़ाने के लिहाज से निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी और आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी की सूची में शामिल हो गया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने 15 मई को अपनी सूचना में कहा कि उसने अपनी तीन योजनाओं – आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फिक्स्ड मैच्युरिटी प्लान-सीरीज 82-1185 डेज प्लान एम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फिक्स्ड मैच्युरिटी प्लान-सीरीज 82-1175 डेज प्लान क्यू, और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फिक्स्ड मैच्युरिटी प्लान-सीरीज 82-1215 डेज प्लान एच की परिपक्वता अवधि का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा है।
इन तीन योजनाओं की यूनिट 2018 के शुरू में आवंटित की गई थीं और वे इस महीने के अंत में परिपक्व हो रही हैं। सूचना में यह परिपक्वता तारीख बढ़ाकर 30 जून, 2023 किए जाने की जानकारी दी गई है। सूचना के अनुसार, इस कदम से निवेशकों को नई परिपक्वता अवधि के निवेश से जुड़े रहने की अनुमति मिलेगी। साथ ही इससे डेट बाजार में उतार-चढ़ाव से पैदा होने वाले किसी तरह के आकस्मिक प्रभाव से बचने में भी मदद मिल सकेगी। एफएमपी ऐसे क्लोज-एंडेड डेट फंड होते हैं जिनकी परिपक्वता अवधि निर्धारित होती है। ऐसे फंड समान परिपक्वता वाली विभिन्न डेट योजनाओं में निवेश करते हैं। इस उद्योग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘एफएमपी की अवधि बढ़ाने से निवेशकों को दीर्घावधि पूंजी लाभ पर इंडेक्सेशन बेनीफिट भी मिलेगा।’ अक्सर ये फंड हाउस इंडेक्सेशन का लाभ पाने के लिए तीन साल की अवधि के लिए एफएमपी शुरू करते हैं।

 

Advertisement
First Published - May 20, 2021 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement