facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगी

एआई दक्षता से डिजिटल बदलाव को रफ्तार दे रही आईबीएम

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:55 AM IST

प्रमुख आईटी कंपनी आईबीएम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में दक्षता, हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग के साथ-साथ पार्टनर इकोसिस्टम में बदलाव के जरिये डिजिटल बदलाव के अपने प्रयासों को रफ्तार दे रही है। आईबीएम थिंक सम्मेलन में कंपनी ने यह बात कही। कंपनी ने कहा कि इसके जरिये काम को बेहतर करते हुए एक रणनीतिक परिवेश तैयार किया जा रहा है जो कारोबारी नतीजों को बेहतर कर सकता है।
आईबीएम के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी अरविंद कृष्ण ने कहा, ‘हमने पिछली शताब्दी में जिस प्रकार फैक्टरियों और मशीनों को बिजली से लैस किया था उसी तरह 21वीं शताब्दी में हम सॉफ्टवेयर और सिस्टम को एआई से लैस करने के लिए हाइब्रिड क्लाउड का उपयोग करेंगे। और एक बात तो तय है कि यही भविष्य है और इसका आधार उद्योग के साथ गहरी तालमेल के साथ रखना आवश्यक है। इसे आईबीएम से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। यही कारण है कि हम अपने पार्टनर इकोसिस्टम में निवेश बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा थिंक 2021 में हम अपने नवीनतम हाइब्रिड क्लाउड और एआई नवाचारों का अनावरण कर रहे हैं। ये महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकी कारोबार के लिए नए आईटी आर्किटेक्चर के निर्माण के लिए बुनियाद साबित होंगी।’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अपनाने की दिशा में पार्टनर इकोसिस्टम पर कहीं अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। आईबीएम ने इस साल के आरंभ में अपने साझेदारों और उनके ग्राहकों की मदद करने के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी। इसके जरिये कंपनी की नजर करीब 1 लाख करोड़ डॉलर के हाइब्रिड क्लाउड बाजार में अवसर हासिल करने पर थी। आईबीएम के इकोसिस्टम पार्टनर टीसीएस एक ऐसा साझेदार है जो डेटा औद्योगिक और वैज्ञानिकों एवं एआई डेवलपरों के लिए एआई समाधान के विनिर्माण में दक्षता हासिल कर चुकी है।
आईबीएम के अध्यक्ष जिम ह्वाइटहस्र्ट ने आईबीएम थिंक में बोलते हुए कहा कि साझेदारों की भूमिका अब बदल गई है क्योंकि आईबीएम क्लाउड के लिए प्लेटफॉर्म आधारित दृष्टिकोण तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

इन्फोसिस का ब्रिटविक संग करार
प्रमुख आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस ने यूरोप की शीतल पेय बनाने वाली अग्रणी कंपनी ब्रिटविक को अपना रणनीतिक साझेदार बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि ब्रिटविक उसका एंड-टु-एंड रणनीतिक साझेदार होगी। कंपनी उसे विभिन्न परिचालन में ऐप्लिकेशन, कलाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, सर्विस मैनेजमेंट एवं एंड यूजर कंप्यूटिंग में रणनीतिक बदलाव की रूपरेखा तैयार करने में मदद करेगी।  ब्रिटविक के रणनीतिक साझेदार के तौर पर इन्फोसिस उसे एंड-टु-एंड आईटी सेवा उपलब्ध कराएगी। साथ ही वह ब्रिटविक के कारोबारी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रौद्योगिकी से संचालित दृष्टिकोण मुहैया कराएगी और रणनीतिक डिजिटल बदलाव के लिए रूपरेखा तैयार करने में मदद करेगी।     बीएस

Advertisement
First Published - May 11, 2021 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement