facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

इंजीनियरिंग फर्मों की आय, मुनाफे पर चोट

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:58 AM IST

कोविड-19 महामारी, लॉकडाउन और प्रवासी श्रमिकों के अपने गांवों को लौट जाने के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अधिकतर इंजीनियरिंग कंपनियों की आय प्रभावित होगी और वह घाटे में रह सकती हैं। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेस ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रमिकों की कमी और लॉकडाउन की वजह से अधिकतर इंजीनियरिंग कंपनियों को अपने कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में दिक्कत आई है, जिससे उनकी आय प्रभावित होगी। वहीं ऐसी इंजीनियरिंग कंपनियां जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं और किसी भी तरह अपना काम (भले आंशिक रूप से भी) जारी रखने में सफल रही हैं, उनकी स्थिति कई गुना बेहतर रहने की उम्मीद है। फिर भी उनके शुद्ध लाभ में 2019-20 की पहली तिमाही की तुलना में गिरावट देखने को मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है, लॉकडाउन ने इंजीनियरिंग और पूंजीगत सामान बनाने वाली कई कंपनियों के कामकाज को दो महीने बुरी तरह प्रभावित किया। इसलिए चालू वित्त वर्ष की इस पहली तिमाही को अधिकतर इंजीनियरिंग कंपनियां खराब प्रदर्शन के चलते भूलना चाहेंगी।

Advertisement
First Published - July 11, 2020 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement