facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मुनाफा 19 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:12 AM IST

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का दिसंबर तिमाही में शुद्घ मुनाफा, बिक्री और राजस्व में वृद्घि बाजार में मांग सुधरने का संकेत देते हैं। मार्च में लॉकडाउन के बाद से यह पहली तिमाही है जब शहरी बाजार में बिक्री बढ़ी है। एचयूएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में शहरी इलाकों की हिस्सेदारी करीब 60 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों की 40 फीसदी है। दिसंबर तिमाही में एचयूएल का शुद्घ मुनाफा करीब 19 फीसदी बढ़कर 1,921 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,631 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की आय भी इस दौरान 20 फीसदी बढ़कर 11,862 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,953 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की बिक्री में वृद्घि करीब 4 फीसदी रही। पिछली चार तिमाहियों में यह पहला मौका है जब कंपनी की बिक्री में वृद्घि 4 फीसदी रही है। मार्च तिमाही में बिक्री 7 फीसदी और जून तिमाही में 8 फीसदी बिक्री घटी थी। सितंबर तिमाही में इसमें 1 फीसदी का इजाफा हुआ था।  मेहता ने कहा कि हमारे ग्राहक आधारित नवोन्मेषण, बाजार विकास और बेहतर कार्यान्वयन से दिसंबर तिमाही में विभिन्न श्रेणियों में हमने व्यापक वृद्धि दर्ज की।

Advertisement
First Published - January 27, 2021 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement