facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयल

हिंदुस्तान मोटर्स, अशोक लीलैंड के वाहन सस्ते

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:58 PM IST

सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क में दो प्रतिशत की रियायत के बाद वाहन निर्माता हिंदुस्तान मोटर्स और हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड ने अपने वाहनों के दाम घटाने की घोषणा की है।
हिंदुस्तान मोटर्स ने 2.3 टन भार क्षमता की मिनी ट्रक (एचएम शिफेंग विनर) के दामों में औसतन 7,000 रुपये की कमी कर दी है। विनर की शोरूम कीमत अब 3.90 लाख रुपये से घटाकर 3.83 लाख रुपये हो गई है।
अशोक लीलैंड ने भी अपने ट्रकों की कीमतों में औसतन 16,000 रुपये की कटौती करने की बात कही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ट्रक और वाहन कल-पुर्जों के क्षेत्र में उत्पाद शुल्क 10 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी करने की घोषणा के मद्देनजर अशोक लीलैंड इसका फायदा अपने ग्राहकों को देगी।
उधर, हिंदुस्तान मोटर्स ने कहा कि उत्पाद कर में मिली रियायतों का लाभ अपने ग्राहकों के देने का वायदा करते हुए कहा कि उत्पाद शुल्क में कमी से एम्बेस्डर कार की बिक्री पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि इस समय लागू उत्पाद शुल्क वापसी की 10 प्रतिशत की दर से रिफंड अब 12 प्रतिशत हो जाएगा।
हिंदुस्तान मोटर्स के प्रबंध निदेशक रवि सांतनम ने कहा कि हमने उत्पाद शुल्क में कमी का लाभ ग्राहकों के देकर सरकार की पहल का साथ दिया है।

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement