हेटेरो समूह की कंपनी हेटेरो लैब्स ने बुधवार को कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली फेविपिराविर जेनेरिक दवा पेश की है। इसे ‘फेविविर’ ब्रांड नाम के तहत बाजार में उतारा गया है। इस दवा कंपनी की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘हेटेरो को भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से फेविपिराविर के विनिर्माण और विपणन की मंजूरी मिल गई है। हेटेरो की कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ‘कोविफ ोर (रेम्डेसिविर)’ बाद फेविविर दूसरी दवा है जिसे कंपनी ने तैयार किया है। यह वायरल रोधी दवा है जिसके इलाज के नतीजे सकारात्मक रहे हैं।’
हेटेरो की इस जेनेरिक दवा फेविविर की एक गोली का दाम 59 रुपये है और हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड इसका वितरण और विपणन कर रही है। कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दवा 29 जुलाई से देश की सभी खुदरा दवा दुकानों और अस्पतालों के दवा केंद्रों पर उपलब्ध होगी। दवा की बिक्री केवल डाक्टर की पर्ची के आधार पर होगी। इस दवा का उत्पादन कंपनी की विश्वस्तरीय फ ॉम्र्यूलेशन सुविधा वाली फैक्टरी में किया जा रहा है जिसे विभिन्न देशों के साथ ही अमेरिका की यूएसएफ डीए और यूरोपीय संघ के संबंधित दवा प्राधिकरणों की अनुमति हासिल है।