facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

हीरो-होंडा का जोड़ तो बेजोड़ है जनाब

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:26 AM IST

जापान की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा और उसकी भारतीय सहयोगी कंपनी हीरो समूह अपने उत्पादों में नई तकनीक को बढ़ावा देकर अपनी 25 साल पुरानी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की पहल में जुटी है।
देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो होंडा के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों कंपनियां मोटरसाइकिल और ऑटोमैटिक स्कूटर बेचती हैं। हालांकि इसमें कुछ हद तक कमी जरूर आई है। इसीलिए दोनों कंपनियां नए उत्पादों की इंजन, डिजाइन प्रारूप और व्हीकल प्लेटफॉर्म को साथ-साथ इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।
हीरो होंडा मोटर्स को डिजाइन और स्टाइलिंग के क्षेत्र में देश की चौथी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया  मदद करती है। एचएमएसआई की अध्यक्ष और सीईओ शिंजी अयोमा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हीरो होंडा के साथ सकारात्मक सहयोग से हम काफी खुश हैं। हमलोगों ने उनकी नई बाइक सीबीजेड और हंक के बेसिक व्हीकल डिजाइन में मदद की थी। हमलोग आगे भी इसको जारी रखना चाहते हैं, लेकिन इसके बारे में कुछ सटीक कह पाना अभी संभव नहीं है।’
अभी एचएमएसआई और एचएचएमएल उत्पादन क्षमता और आपूर्ति चेन को एचएमएसआई को स्कूटर और एचएचएमएल को मोटरसाइकिल खंड में पूंजी लगाने की बात तय हुई थी। हालांकि जब मोटरसाइकिल का बाजार तेज हुआ और स्कूटर का बाजार धीमा पड़ता गया, तो एचएमएसआई ने भारत में अपनी रणनीति बदल दी।
2004 में यूनीकॉर्न (150 सीसी मॉडल) के लॉन्च के साथ ही एचएमएसआई ने मोटरसाइकिल खंड में दस्तक दी। इसके बाद एचएमएसआई ने 125 सीसी की दो मोटरसाइकिल बाजार में उतारी। कंपनी 100 सीसी मोटरसाइकिल भी लॉन्च करेगी, जिसकी हिस्सेदारी पूरे बाजार में 70 फीसदी है। इस खंड में एक तरह से हीरो होंडा का एकाधिकार है।
इस साल दिसंबर या अगले साल तक यह बाइक लॉन्च की जाएगी। होंडा की संशोधित रणनीति के मुताबिक कंपनी पूरी तरह से अछूते ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि होंडा शहरी ग्राहकों के मुताबिक आक्रामक तौर पर स्टाइलिश उत्पाद बाजार में उतारेगी।
मजेदार बात यह है कि दोनों कंपनियों ने पिछले साल घरेलू बाजार में मंदी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था, जबकि बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर्स ने इस दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं दुहराया था। एचएमएसआई ने पहली बार घरेलू बाजार में 10 लाख मोटरसाइकिल बेची थी और 16.5 फीसदी का विकास दर्ज किया था। कंपनी का मौजूदा वित्तीय वर्ष में भारतीय बाजार में 12 लाख मोटरसाइकिल बेचने का लक्ष्य है।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement