facebookmetapixel
Advertisement
भारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

HCL Tech Q2 results: नेट प्रॉफिट 9.9% बढ़ा, नौकरी छोड़ने की दर घटी

Advertisement

HCL Tech का रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 24,686 करोड़ रुपये था।

Last Updated- October 12, 2023 | 11:10 PM IST
HCL Tech Q1FY27 Results:

HCL Tech Q2 results: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.9 प्रतिशत बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,487 करोड़ रुपये रहा था। एचसीएल टेक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से उसका एकीकृत राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर, 2022 में 24,686 करोड़ रुपये रहा था।

राजस्व अनुमान में कमी

देश की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचसीएलटेक ने राजस्व वृद्धि के अपने पूरे साल के अनुमान में कमी की है। इससे खर्च में निकट अवधि के दौरान नरमी का संकेत मिलता है। अनिश्चित मांग और चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक माहौल के कारण इसके ग्राहकों ने सतर्कता बनाए रखी है।

कंपनी को अब उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 में स्थिर मुद्रा के लिहाज से उसकी आंतरिक क्षमता से वृद्धि चार से पांच प्रतिशत के बीच रहेगी, जबकि पहले छह से आठ प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद की जा रही थी। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि जर्मन अधिग्रहण एएसएपी सहित वृद्धि पांच से छह प्रतिशत के बीच रहेगी।

Also read: Infosys Q2 Results: इंफोसिस का मुनाफा 3.1% बढ़ा, रेवेन्यू गाइडेंस में कटौती

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी फर्म एचसीएलटेक ने जुलाई में कहा था कि वह वाहन इंजीनियरिंग सेवा क्षेत्र की फर्म एएसएपी ग्रुप 28 करोड़ डॉलर में खरीदेगी।

30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ करीब 9.8 प्रतिशत बढ़कर 38.32 अरब रुपये हो गया, जो एलएसईजी विश्लेषकों के औसत अनुमान 37.12 अरब रुपये से कुछ अधिक है।

परिचालन से इसका समेकित राजस्व आठ प्रतिशत से अधिक बढ़कर 266.72 अरब रुपये हो गया, हालांकि यह 268.14 अरब रुपये के अनुमान से कम रहा।

ये नतीजे इसकी बड़ी प्रतिस्पर्धी इन्फोसिस द्वारा पूरे साल के राजस्व परिदृश्य के ऊपरी हिस्से में कटौती के बाद आए हैं और टीसीएस कमजोर ग्राहक खर्च के कारण दूसरी तिमाही के राजस्व अनुमान से चूक गई है। दोनों कंपनियों ने निकट अवधि में अनिश्चित मांग परिदृश्य का संकेत दिया था। टीसीएस ने कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि वैकल्पिक खर्च कब सामान्य होगा।

नौकरी छोड़ने की दर घटी

कंपनी ने दूसरी तिमाही के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया। सितंबर तिमाही में नौकरी छोड़ने की दर घटकर 14.2 प्रतिशत रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 23.8 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement