facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

एचसीएल ने श्रीलंका में शुरू किया परिचालन

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 12:38 PM IST

एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने श्रीलंका में अपना परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। नोएडा-मुख्यालय वाली फर्म का लक्ष्य श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अपने कार्यालय से परिचालन शुरू करने के पहले 18 महीनों के भीतर नए एवं अनुभवी पेशेवरों, दोनों के लिए 1,500 से अधिक नए स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करना है।
एक्सचेंज को दिए दस्तावेजों के अनुसार, श्रीलंका में एचसीएल के व्यापार तथा विकास की रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा वैश्विक कार्यों के लिए यहां की स्थानीय क्षमता का उपयोग करना होगा।
एचसीएल टेक ने अपनी स्थानीय इकाई- एचसीएल टेक्नोलॉजिज लंका (प्राइवेट) लिमिटेड को लॉन्च करने के लिए फरवरी 2020 में श्रीलंका के निवेश बोर्ड के साथ साझेदारी की और देश में अपना पहला वितरण केंद्र स्थापित किया। इस इकाई के माध्यम से, एचसीएल एप्लीकेशन एंड सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज तथा इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के क्षेत्रों में वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करेगी।  एचसीएल टेक की कॉरपोरेट उपाध्यक्ष श्रीमति शिवशंकर ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं। हमने पहले ही परिचालन शुरू कर दिया है और श्रीलंका के अत्यधिक कुशल तथा प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने और उनसे जुडऩे की आशा कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 17, 2020 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement