facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

ब्रिटेन का बाजार दुहने चली एचसीएल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:20 AM IST

एचसीएल टेक्नोलॉजिज लिमिटेड की सहयोगी एचसीएल बीपीओ ने बाजार के दोहन के लिए 5,000 कर्मचारियों वाली ब्रिटेन की एक जल प्रबंधन कंपनी के साथ करार किया है।
हालांकि, इस फर्म के लिए एचसीएल में अभी 100 कर्मचारी ही काम करते हैं, लेकिन एचसीएल ने उम्मीद जताई है कि जून अंत तक वह और कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। इतना ही नहीं, एचसीएल ब्रिटेन और यूरोप की 4 जल प्रबंधन और ऊर्जा कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।
एचसीलएल बीपीओ के रिटेल ऐंड यूटिलिटीज बिजनेस इकाई के वैश्विक प्रमुख नीरज टंडन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ”जल, ऊर्जा और विद्युत क्षेत्र पर मंदी का अपेक्षाकृत कम असर हुआ है। इसलिए हम ब्रिटेन में इन्हीं क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं विशेषकर जल प्रबंधन क्षेत्र पर।”
उन्होंने यह भी कहा कि एचसीएल बीपीओ ने यूटिलिटी इंडस्ट्री के अलावा ज्ञान, प्रदर्शन और प्रकिया प्रबधंन जैसे क्षेत्रों के लिहाज से कौशल विकसित करने के लिए निवेश किया है। आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए इस क्षेत्र में बहुत कम निवेश करना होता है, जबकि मुनाफा दूसरे क्षेत्र जितना ही मिलता है।
उल्लेखनीय है कि भारत से बाहर के कारोबार के लिए कंपनी के 21 डिलिवरी केंद्रों में इस समय 12,750 कर्मचारी काम कर रहे हैं। यह कंपनी फिलहाल दूरसंचार, रिटेल ऐंड कंज्यूमर पैकेज्ड उत्पाद, बीएफएसआई, हाइटेक ऐंड मैन्यूफैक्चरिंग, मीडिया, प्रकाशन और यूटिलिटीज क्षेत्र में काम कर रही है।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement