facebookmetapixel
Advertisement
Aadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजर

किराया बढ़ाने में ग्रेटर नोएडा सबसे आगे

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:18 PM IST

मंदी में जहां सभी जगह किरायों में कमी हो रही है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तहत आने वाला ग्रेटर नोएडा सालाना किराया मूल्य में वृध्दि मामले में दुनियाभर में आठवें स्थान पर है।
रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कुशमैन ऐंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2008 की स्थिति के तहत बेंगलुरु स्थित पीनया इंडस्ट्रियल एरिया और बोम्मासांद्रा इंडस्ट्रियल एरिया सालाना किराया वृध्दि मामले में क्रमश: 12वें और 16वें पायदान पर रहे।
कंपनी की ‘इंडस्ट्रियल स्पेसेज एक्रास द वर्ल्ड 2009’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत के औद्योगिक क्षेत्रों में किराया वृध्दि सर्वाधिक है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा पीनया इंडस्ट्रियल एरिया बोम्मासांद्रा इंडस्ट्रियल एरिया और जिगानी इंडस्ट्रियल क्षेत्र शीर्ष चार स्थानों पर हैं।
मुंबई का ठाणे तुर्भे क्रीक भी खर्चीले औद्योगिक क्षेत्र में शामिल है। यह इस बार 36वें पायदान पर है। पिछले साल यह 26वें पायदान पर था। ग्रेटर नोएडा इलाके में वर्ष 2008 में सालाना किराया मूल्य में 25 फीसदी की वृध्दि रिकॉर्ड की गई है। इस इलाके को मझोले और बड़े पैमाने के उद्योगों को आकर्षित करने के लिए विकसित किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा के कारण छोटे और मझोले उद्योगों को आकर्षित करता रहा है। वैश्विक स्तर पर खर्चीले औद्योगिक ठिकाने के रूप में लंदन का हीथ्रो पहले पायदान पर है।
सालाना किराया मूल्य वृद्धि में ग्रेटर नोएडा दुनिया भर में 8वें पायदान पर है
यहां साल 2008 में सालाना किराया मूल्य में हुई है 25 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement
First Published - March 17, 2009 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement