facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

पेंट में ग्रासिम का कितना दिखेगा दम

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:12 AM IST

घरेलू पेंट उद्योग में एक नई कंपनी दस्तक देने जा रही है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने अधिक मार्जिन वाले पेंट कारोबार में उतरने की घोषणा की है। कंपनी ने अगले तीन वर्षों के दौरान 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से इस कारोबार में प्रवेश करने की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी मुख्य तौर पर देश के भीतर विभिन्न जगहों पर नई क्षमता जोडऩे के लिए निवेश करेगी।
कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी ने इसमें 20 फीसदी आंतरिक रिटर्न दर (आईआरआर) को लक्ष्य किया है। इसे हासिल करने के लिए कंपनी अपनी सहायक इकाई अल्ट्राटेक सीमेंट के वितरण नेटवर्क का फायदा उठाने की मंशा जताई है। अल्ट्राटेक का बिड़ला व्हाइट ब्रांड पुट्टी के लिए काफी लोकप्रिय है और उसके व्हाइट सीमेंट की पहुंच 35,000 से 40,000 पेंट वितरकों तक है।
हालांकि निवेशकों ने कंपनी के इस कदम की सराहना की है और इसलिए कारोबार के दौरान उसके शेयर में 6.4 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। लेकिन विश्लेषकों का मानना ??है कि आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी का इस बाजार में मौजूदा खिलाडिय़ों पर सीमित प्रभाव दिख सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में हाल में दस्तक देने वाली अन्य कंपनियों के मुकाबले ग्रासिम कहीं बेहतर स्थिति में है लेकिन वितरण नेटवर्क के मोर्चे पर उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस कारोबार में पहले से ही स्थापित मौजूदा कंपनियों की मजबूत ब्रांड इक्विटी भी उसके लिए एक प्रमुख चुनौती होगी।
विश्लेषकों ने बताया कि व्हाइट सीमेंट अथवा पुट्टी के मुकाबले पेंट कारोबार की स्थिति बिल्कुल अलग है क्योंकि इसके लिए खुदरा विक्रेताओं के साथ मजबूत संबंध के अलावा एक दमदार समग्र वितरण नेटवर्क की आवश्यकता होती है। उनके वितरण नेटवर्क का सफलतापूर्वक विस्तार काफी हद तक संभावित डीलर पार्टनर के साथ ब्रांड की पहचान और नई जगहों पर उनकी टिंटिंग मशीन की स्वीकार्यता पर निर्भर करता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में उतरने वाली नई कंपनियों के लिए यही सबसे बड़ी बाधा रही है।
एडलवाइस सिक्योरिटीज के अनुसंधान विश्लेषक अबनीश रॉय ने कहा, ‘ऐतिहासिक तौर पर हमने जेएसडब्ल्यू, जोतुन, निप्पॉन आदि नई कंपनियों का एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स जैसी मौजूदा पेंट कंपनियों पर कोई खास प्रभाव नहीं देखा है। पेंट कारोबार में उतरने की एक बड़ी बाधा वितरण नेटवर्क है क्योंकि पेंट की अधिकतर दुकान काफी छोटी होती है जहां आमतौर पर दो कंपनियों की टिंटिंग मशीन रखने की जगह होती है।’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा नई कंपनी को लगातार विज्ञापन पर काफी खर्च करने की आवश्यकता होती है।
अगली चुनौती ग्राहकों के लिए ब्रांड के प्रति निष्ठा होती है। कोटक इंस्टीट््यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों ने कहा, ‘पेंटिंग छह से सात वर्षों में एक बार कराने वाली गतिविधि है और इसलिए ब्रांड के प्रति ग्राहकों की निष्ठा काफी महत्त्वपूर्ण होती है। स्मार्ट विज्ञापन के साथ शीर्ष चार कंपनियों (65 फीसदी बाजार हिस्सेदारी) के पास दमदार ब्रांड हैं और ग्राहकों का उनसे काफी भावनात्मक लगाव है। इसलिए नए ब्रांड की ओर उनका झुकाव कम होता है।’ आज तीन शीष्र पेंट शेयरों में 3 से 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 25, 2021 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement