facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

सरकार ने सत्यम के दस्तावेज किए जब्त

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:59 PM IST

सत्यम के फर्जीवाड़े की जांच कर रहे सरकारी अधिकारियों ने कंपनी के परिसर और उसके रिकॉर्ड कार्यालय से दस्तावेज जब्त किए। 
कंपनी मामले के मंत्रालय ने कल जिन आठ कंपनियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया उनमें मायटास प्रॉपर्टीज और मायटास इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।
कंपनी के संस्थापक बी. रामलिंग राजू द्वारा किए गए वित्तीय अनियमितता के खुलासे के बाद मंत्रालय ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, हैदराबाद से कंपनी की जांच करने को कहा। इधर बाजार नियामक सेबी ने भी जांच के आदेश दिए। 
सरकार की यह शाखा गंभीर कार्पोरेट अपराधों की जांच करती है। मायटास प्रॉपर्टीज और मायटास इन्फ्रास्ट्रक्चर के अलावा सत्यम की जिन सहयोगी कंपनियों की जांच की जा रही है, उनमें सत्यम बीपीओ, निपुण सर्विसेज, नॉलेज डायनेमिक्स, निटोर ग्लोबल साल्यूशंस, सीए सत्यम एएसपी और सत्यम वेंचर इंजीनियरिंग सर्विसेज शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 6:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement