facebookmetapixel
Advertisement
टाटा ग्रुप की शिपबिल्डिंग सेक्टर में एंट्री की तैयारी, केरल में ₹10,000 करोड़ निवेश का प्रस्तावCAFE नियमों में बदलाव पर टाटा मोटर्स की आपत्ति, कहा- क्रेडिट सिस्टम से स्वच्छ तकनीक में निवेश होगा कमजोरऑटो इंडस्ट्री ने Q1FY27 में रचा इतिहास, यात्री वाहन से लेकर निर्यात तक रिकॉर्ड बिक्रीMidcap-Smallcap Funds में लौटी रौनक: क्या अभी पैसा लगाना सही होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए पसंदीदा सेक्टर्सCabinet Decision: ओडिशा-झारखंड को रेलवे का बड़ा तोहफा, ₹3,907 करोड़ की दो परियोजनाएं मंजूरहल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरू

बीमा इकाइयां बेचने की तैयारी कर रहा फ्यूचर ग्रुप

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:33 AM IST

बैंकों का कहना है कि फ्यूचर गु्रप सामान्य बीमा उद्यम में अपनी बड़ी हिस्सेदारी एसबीआई जनरल को और जीवन बीमा उद्यम में अपना हिस्सा प्रेमजी इन्वेस्ट को बेचने के लिए उत्साहित है।
सूचीबद्घ फ्यूचर रिटेल (एफआरएल) में प्रवर्तक हिस्सेदारी 42 प्रतिशत है, जिसमें से 90  प्रतिशत बैंकों के पास गिरवी रखी हुई है। बैंकों का कहना है कि फ्यूचर रिटेल को रिलायंस रिटेल में विलय किए जाने को लेकर भी बातचीत चल रही है। एफआरएल की अल्पावधि देनदारी जून के अंत तक करीब 2,200 करोड़ रुपये थी जिसे बैंकों द्वारा पुनर्वित्त किया गया है। इस लेनदेन से जुड़े एक बैंक ने कहा, ‘ऋणदाताओं ने प्रवर्तकों से बीमा संयुक्त उपक्रमों की बिक्री प्रक्रिया में तेजी लाने और प्राप्त होने वाली रकम से ऋण घटाने को कह रहे हैं।’ फ्यूचर समूह की सामान्य बीमा व्यवसाय में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष भागीदारी पर इटली के जेनेराली समूह का स्वामित्व है। जीवन बीमा उद्यम में, समूह की हिस्सेदारी 34
प्रतिशत है। दोनों बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी बैंकों के पास गिरवी रखी हुई है।
फ्यूचर समूह और प्रेमजी इन्वेस्ट को इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। एक अधिकारी ने कहा कि आरआईएल द्वारा फ्यूचर रिटेल के अधिग्रहण के लिए दिए गए ऑफर पर विचार हो रहा है और अब इसे स्वीकार किए जाने को लेकर बियाणी को निर्णय लेना है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘आरआईएल का ऑफर प्रवर्तकों के लिए ज्यादा आकर्षक नहीं है, लेकिन यह फ्यूचर रिटेल को इकाई के तौर पर बचाने में सक्षम होगी। अब बियाणी को इसके बारे में सितंबर अंत तक फैसला लेना है।’
फ्यूचर गु्रप प्रवर्तक समूह का कर्ज मार्च 2018 के 11,790 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2019 में 11,970 करोड़ रुपये पर पहुंच जाने के बाद वित्तीय संकट में फंस गया है। इसके साथ साथ, सूचीबद्घ इकाइयों का कर्ज भी इस साल मार्च तक बढ़कर 13,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंकरों का कहना है कि ऊंचे कर्ज और कोरोना महामारी की वजह से कम नकदी प्रवाह की वजह से प्रवर्तकों के पास हिस्सेदारियों बेचने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं।
फ्यूचर रिटेल का शेयर मंगलवार को 128 रुपये पर बंद हुआ और उसका कुल मूल्यांकन 6,992 करोड़ रुपये पर है।

Advertisement
First Published - July 1, 2020 | 12:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement