facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

फोर्टिस जुटाएगी 1800 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:03 AM IST

स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने शेयर और वारंट जारी कर 1800 करोड़ रुपये जुटाए जाने का फैसला किया है।


इसके तहत 1000 रुपये इक्विटी शेयरों के राइट इश्यू के जरिये जुटाए जाएंगे। राइट इश्यू का अनुपात क्या होगा और शेयरों की कीमत क्या होगी इस बारे में कंपनी ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि इस इश्यू से जुड़े सभी मसलों को कंपनी अगले साल फरवरी तक आखिरी रूप दे देगी।

फोर्टिस हेल्थकेयर के मुख्य वित्तीय अधिकारी योगेश सरीन ने कहा, ‘ हालांकि यह मौजूदा बाजार कीमत से अधिक होगा। लेकिन वारंट इश्यू का ब्यौरा इसके जारी किए जाने के दौरान ही तय किया जाएगा।’ कंपनी के इस कदम से प्रमोटरों को अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सरीन ने बताया, ‘इसे अंतिम रूप देने में सामान्यत: 150-180 दिन लगते हैं। हमें उम्मीद है कि फरवरी तक राइट इश्यू के ब्यौरे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यह इश्यू जून तक बंद हो जाएगा।’

कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को बताया  है कि राइट्स इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल प्रमुख तौर पर परियोजनाओं को फंडिंग उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा जिसमें गुड़गांव में मेडी-सिटी परियोजना शामिल है।

कंपनी ने कहा कि इसके अलावा राशि का इस्तेमाल प्रिफरेंस शेयरों के विमोचन, अल्पकालिक ऋणों के भुगतान और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए भी किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 24, 2008 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement