facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

फोर्टिस करेगी क्षमता का विस्तार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:45 AM IST

हेल्थकेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर अपने अस्पतालों की संख्या दोगुना करने की योजना बना रही है।
फिलहाल देश में कंपनी के 23 अस्पताल पहले से ही है। कंपनी अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर 40 करेगी। साल 2012 तक कंपनी बिस्तरों की अपनी क्षमता मौजूदा 2,600 से बढ़ाकर 6,000 करने की योजना बना रही है।
इसके अलावा कंपनी 1,250 करोड़ रुपये का निवेश कर मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी अस्पताल खोलने की योजना बना रही है। फोर्टिस हेल्थकेयर के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक शिवेन्द्र सिंह ने बताया, ‘फिलहाल देश के  19 राज्यों में समूह के 23 अस्पताल हैं जिनकी क्षमता 2,600 बिस्तर की है।’
समूह अपनी क्षमता बढ़ाकर दोगुनी करने के लिए लगभग 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिंह ने बताया कि क्षमता का विस्तार अधिग्रहण, नए अस्पताल बनाने और अस्पताल प्रबंधन के जरिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कंपनी 800 करोड़ रुपये का निवेश कर गुड़गांव में 1,000 बिस्तरों की क्षमता वाला मेडिसिटी बना रही है। इसके अलावा कं पनी पश्चिमी दिल्ली में 350 करोड़ रुपये का निवेश कर 550 और मुंबई में 90 करोड़ रुपये खर्च कर 150 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल बना रही है।
समूह ने मलार अस्पताल का अधिग्रहण करने के बाद से अभी तक इसमें 20 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया है। इसके अलावा इस अस्पताल का इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग और उपकरणों के लिए समूह 25-30 करोड़ रुपये और निवेश करेगा।
इसके तहत समूह यहां दिल की बीमारियों के इलाज के लिए संस्थाना खोलेगा। सिंह ने बताया कि इस संस्थान के निदेशक का कार्यभार देश के जाने-माने हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. के आर बालकृष्णन संभालेंगे।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement