facebookmetapixel
Advertisement
जनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजन

पेटीएम के पूर्व अधिकारियों ने बच्चों के लिए पॉकेट मनी ऐप बनाया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:40 AM IST

बच्चों पर केंद्रित डिजिटल पॉकेट मनी ऐप जूनियो एंजल दौर के तहत 10 करोड़ रुपये जुटाने के बाद भारत में चालू हो गया है। इस निवेश दौर में क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह, भारत पे के सीईओ एवं सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर, पॉलिसीबाजार के सीईओ यशिश दहिया, इनोवेन कैपिटल के एमडी एवं सीईओ आशिष शर्मा, ग्रो के सह-संस्थापक एवं सीईओ ललित केशरी एवं अन्य निवेशकों ने भाग लिया।
पेटीएम के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अधिकारी शंकर नाथ और अंकित गेरा द्वारा सह-संस्थापित कंपनी जूनियो बच्चों के लिए अपने प्रकार का पहला डिजिटल पॉकेट मनी ऐप है। इसका उद्देश्य बच्चों को उानके मातापिता की मदद से खुद की पॉकेट मनी और बचत का लेखाजोखा करने में समर्थ बनाना है। इसके जरिये बच्चों में शुरू से ही वित्तीय ज्ञान एवं अनुशासन को पोषित करने पर ध्यान दिया गया है।
जूनियो के सह-संस्थापक अंकित गेरा ने कहा, ‘बच्चों पर केंद्रित भुगतान प्लेटफॉर्म भारत में नई अवधारणा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे सामने लाना अभी बाकी है। अब हम नकदी रहित अर्थव्यवस्था की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले वर्षों में डिजिटल भुगतान की लोकप्रियता कहीं अधिक बढ़ेगी।’
इस स्टार्टअप ने पहले साल भारत में 2 लाख जूनियो कार्ड उपयोगकर्ताओं का सक्रिय मासिक आधार तैयार करने का लक्ष्य रखा है जबकि अगले 3 से 4 वर्षों में उसे बढ़ाकर 50 लाख करने की योजना है।

मलाबार गोल्ड की बड़ी निवेश योजना
सोने और हीरे की खुदरा विक्रेता मलाबार गोल्ड ऐंड डायमंड ने कहा है कि वह देश विदेश में 56 नए स्टोर खोलने के लिए अगले वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन 56 नए स्टोरों में 40 भारत में और 16 विदेश में खोले जाएंगे। कंपनी को उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में उसके यहां 1,750 रोजगार के नए मौके तैयार होंगे। मालाबार समूह के चेयरमैन एमपी अहमद ने बुधवार को कहा कि घरेलू विस्तार तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, यूपी, ओडिशा और केरल में होगा। अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना के तहत सिंगापुर, मलेशिया, ओमान, कतर, बहरीन और यूएई में स्टोर खोले जाएंगे। भाषा

Advertisement
First Published - March 24, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement