facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने पर ध्यान दे रही गेम्स24×7, क्रॉस-मॉनेटाइजेशन के अवसर की तलाश

Advertisement

गेम्स24x7 के फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म - माई11सर्कल में असाधारण रिटर्न दिखा है। आईपीएल 2024 के दौरान दौरान राजस्व और टीम निर्माण में 60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Last Updated- August 16, 2024 | 11:03 PM IST
Inter-departmental committee to be set up to ensure compliance with online gaming platforms ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से अनुपालन सुनिश्चित करने को अंतर-विभागीय समिति की होगी स्थापना

अच्छी-खासी पूंजी वाली गेमिंग क्षेत्र की यूनिकॉर्न कंपनी गेम्स24×7 उत्पाद प्रोत्साहन तथा उपयोगकर्ता जुड़ाव और उन्हें अपने साथ बनाए रखने के लिए निवेश कर रही है। वह क्रॉस-मॉनेटाइजेशन के अवसर भी तलाश रही है। कंपनी का लक्ष्य नई पेशकशों के साथ उपयोगकर्ताओं को जोड़े रखना है। इन पेशकशों में फैंटसी स्पोर्ट्स, रमी और पोकर गेम शामिल हैं।

कंपनी के सह-संस्थापक और सह-मुख्य कार्य अ​धिकारी भाविन पंड्या ने कहा, ‘हम यह सुनि​श्चित करना चाहते हैं कि हम जो पेशकश करें, वह नई हो। इसलिए उत्पाद सुधार ऐसा कुछ है जिस पर हम निश्चित रूप से काम कर रहे हैं।’ कंपनी उपयोकर्ता की लाइफटाइम वैल्यू अ​धिकतम करने के लिए क्रॉस-मॉनेटाइजेशन के अवसर भी तलाश रही है।

पंड्या ने कहा ‘हमारा योजना है कि हम जितना संभव हो, उतने उपयोगकर्ताओं का क्रॉस-मॉनेटाइज करें। अगर हमारे प्लेटफॉर्म पर रमी और पोकर जैसे अन्य गेम हैं तो हम क्रिकेट मैच के दौरान भी खिलाड़ियों को जोड़े रख सकते हैं। इससे हमें वास्तव में फायदा हुआ है और हम उपयोगकर्ता एलटीवी को अधिकतम करने में कामयाब रहे हैं।’

गेम्स24×7 के फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म – माई11सर्कल में असाधारण रिटर्न दिखा है। आईपीएल 2024 के दौरान दौरान राजस्व और टीम निर्माण में 60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उसने अपने मार्केटिंग बजट का लगभग आधा हिस्सा आईपीएल से संबंधित प्रयासों के लिए आवंटित किया है।

इस साल फरवरी में माई11सर्कल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आधिकारिक भागीदार बना है। उसने पांच साल के लिए सालाना 125 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

उन्होंने कहा ‘आईपीएल 2024 हमारे लिए असाधारण रहा। हमने पिछले साल की तुलना में राजस्व और अपने प्लेटफॉर्म पर बनाई गई टीमों की संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। माई11सर्कल के लिए आईपीएल हमारे मार्केटिंग प्रयासों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमारे मार्केटिंग खर्च का लगभग आधा हिस्सा टूर्नामेंट पर केंद्रित है।’

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement