facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

ओयो के आईपीओ को सफल बनाने पर ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:40 PM IST

ओयो संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा है कि उनकी कंपनी के प्रबंधन का मख्य जोर यह सुनिश्चित करना है कि वह कंपनी को आईपीओ के लिए सक्षम बनाए।
कंपनी के बोर्ड में सदस्य टॉई एल्सटीड और ओयो के भारत एवं दक्षिण एशियाई मामलों के मुख्य कार्याधिकारी रोहित कपूर के साथ अनौपचारिक बातचीत में  अग्रवाल ने कहा कि उनकी कंपनी परिचालन के लिए करीब 1 अरब डॉलर के नकदी रिजर्व बरकरार रखने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा, ‘हम बाजार हालात, उपलब्ध अवसर जैसे कई मुद्दों पर विचार करेंगे।’
भारत के अलावा अमेरिका, चीन और जापान जैसे देशों में उपस्थिति वाली सॉफ्टबैंक समर्थित कंपनी कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुई है, क्योंकि आतिथ्य क्षेत्र में मंदी आ गई थी, लेकिन अब यह कोविड-पूर्व स्तरों के 85 प्रतिशत सकल मार्जिन को छूने में कामयाब रहा है। अग्रवाल ने कहा, ‘हम अभी भी ज्यादा अच्छी स्थिति में नहीं हैं, काफी काम किया जाना बाकी है। लेकिन मुझे भरोसा है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’ भारत में, यह व्यवसाय अगस्त के बाद से मासिक आधार पर 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
भविष्य में कंपनी दो प्रमुख व्यवसायों – अपने होटल्स और हॉलिडे होम्स- पर ध्यान बनाए रखेगी। महामारी के बाद, ओयो ने खासकर यूरोप में बड़े होटलों के मुकाबले होलिडे होम्स और छोटे होटलों का चयन करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा दर्ज किया है। वह मौजूदा समय में अपने वेकेशन होम बिजनेस के तहत करीब 400,000 कमरों का प्रबंधन करती है।
अप्रैल में वेतन कटौती की घोषणा कर चुकी इस कंपनी ने कहा है कि वह दिसंबर तक सभी वेतन को बहाल कर देगी।

Advertisement
First Published - December 1, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement