facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड

एस्सेल ने बेचीं दो सड़क परियोजनाएं

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:44 PM IST

राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा निवेश कोष (एनआईआईएफ) ने एस्सेल देवनहल्ली टोलवे और एस्सेल डिचपल्ली टोलवे का अधिग्रहण एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से कर लिया है, जो सुभाष चंद्रा के कर्ज से लदे एस्सेल समूह की कंपनी है।
एनआईआईएफ ने इसके पहले निजी ऑपरेटरों से और सरकार की टोल ऑपरेट ट्रांसफर (टीओटी) मुद्रीकरण योजना से परिचालन वाली राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर राजमार्ग क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस अधिग्रहण के साथ एनआईआईएफ ने सड़क एवं राजमार्ग क्षेत्र में अपने पोर्टफोलियो बनाने की दिशा में पहला कदम रख दिया है। एनआईआईएफ की सड़क प्लेटफॉर्म की प्रोपराइटी अथांग इन्फ्रास्ट्रक्चर इन परियोजनाओं का प्रबंधन करेगी।
यह सौदा एनआईआईएफ मास्टर फंड के माध्यम से किया गया है, जो करीब 1,500 से 1,800 करोड़ रुपये का है, जिसके आंकड़े कंपनी ने जारी नहीं किए हैं। इससे जुड़े एक व्यक्ति ने कहा, ‘इससे एस्सेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का कर्ज उल्लेखनीय रूप से घट गया है।’
एस्सेल देवनहल्ली टोलवे कर्नाटक में 6 लेन की 22 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जो बेंगलूरु सिटी को उसके हवाईअड्डे से जोड़ती है। यह सड़क एनएच 44 (पहले एनएच7) का हिस्सा है, जो 6 साल से परिचालन में है और यह बेंगलूरु सिटी और हवाईअड्डे के बीच आवाजाही का बोझ उठाती है।
एस्सेल डिचपल्ली टोलवे तेलंगाना में 60 किलोमीटर लंबी 4 लेन की टोल रोड है, जो 7 साल से ज्यादा समय से परिचालन में है। यह दो औद्योगिक केंद्रों हैदराबाद और नागपुर को जोड़ती है और इससे लंबी दूरी की वाणिज्यिक ढुलाई होती है।
एनआईआईएफ एक निवेश प्लेटफॉर्म है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और भारतीय निवेशकों ने निवेश किया है और इसका प्रबंधन केंद्र सरकार करती है। यह तीन फंडों, मास्टर फंड, फंड आफ फंड्स और स्ट्रैटेजिक अपॉच्र्यूनिटीज फंड के 4.3 अरब डॉलर से ज्यादा की पूंजीगत प्रतिबद्धताओं का प्रबंधन करती है। हर फंड के लिए अलग निवेश रणनीति है। एनआईआईएफ मास्टर फंड प्राथमिक रूप से प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों जैसे परिवहन और ऊर्जा में परिसंपत्तियों का परिचालन करती है। वहीं एनआईआईएफ फंड आफ फंड्स क्लाइमेट इन्फ्रास्ट्रक्चर, मिडिल इनकम और सस्ते आवास, डिजिटल कंज्यूमर प्लेटफार्मों व अन्य संबंधित क्षेत्रों में निवेश करता है। वहीं इसका तीसरा फंड एनआईआईएफ स्टैटेजिक अपॉच्र्यूनिटीज फंड निजी इक्विटी फंड है।
सड़क क्षेत्र के साथ एनआईआईएफ मास्टर फंड बंदरगाहोंं, लॉजिस्टिक्स, अक्षय ऊर्जा और स्मार्ट मीटर क्षेत्र में निवेश किया है।  एनआईआईएफ के मैनेजिंग पार्टनर विनोद गिरि ने कहा, ‘अथांग रणनीतिक संपत्तियों में निवेश करेगी।’

Advertisement
First Published - November 3, 2020 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement