रुइया समूह की एस्सार स्टील ने सोमवार को कहा कि अपने ऑटोमोबाइल खंड में हाई एंड उत्पाद को मजबूत करने के लिए उसने जापान की कोब स्टील के साथ तकनीकी गठजोड़ किया है।
जापान की कंपनी के साथ समझौते की घोषणा करते हुए एस्सार स्टील ने कहा कि कोब स्टील से वह परिचालन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएगी, जिसके जरिये गुणवत्तापूर्ण इस्पात उत्पादों का विनिर्माण किया जाएगा।
एस्सार स्टील इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप औमैन ने कहा कि जापान की कंपनी के साथ साझेदारी से हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलेगी।