facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

Emaar India गुरुग्राम में 900 करोड़ रुपये से लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करेगी

Advertisement

Emaar India ने पहले चरण में पेश सभी 424 फ्लैट 1,723 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं।

Last Updated- December 17, 2023 | 6:50 PM IST
Emaar India eyes Rs 900 crore luxury housing project in Gurugram: CEO

रियल एस्टेट कंपनी एम्मार इंडिया अपनी विस्तार योजनाओं के तहत गुरुग्राम में अगले चार साल में लग्जरी आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए 900 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दुबई की एम्मार प्रॉपर्टीज की इकाई एम्मार इंडिया ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर सेक्टर-62 में स्थित आवास परियोजना अर्बन ओएसिस में 424 लग्जरी आवास पहले ही बेच दिए हैं।

एम्मार इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कल्याण चक्रवर्ती ने कहा, “हमने लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद एक आवासीय परियोजना शुरू की। बाजार से मिली प्रतिक्रिया से हम खुश हैं।”

एम्मार इंडिया ने पहले चरण में पेश सभी 424 फ्लैट 1,723 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सहित सभी प्रमुख शहरों में लक्जरी घरों की मांग बहुत मजबूत है। परियोजना लागत के बारे में पूछे जाने पर चक्रवर्ती ने कहा कि जमीन की लागत को छोड़कर यह लगभग 900 करोड़ रुपये होगी।

 

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 6:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement