कंपनियां

Dunzo4Business की अगले 18 महीनों में 10-15 नए शहरों में विस्तार की योजना

सूरी ने कहा, ''एक साल या 18 महीने के समय में, ओएनडीसी और थोक लॉजिस्टिक्स व्यवसाय के साथ हम 10 से 15 नए शहरों में प्रवेश करने जा रहे हैं।''

Published by
भाषा   
Last Updated- June 25, 2023 | 2:24 PM IST

रिलायंस रिटेल समर्थित डुंजो की लॉजिस्टिक शाखा डुंजो4बिजनेस ने अगले 12-18 महीनों में 10-15 शहरों में कारोबार बढ़ाने की योजना बनाई है।

डुंजो के सह-संस्थापक और डुंजो4बिजनेस (डी4बी) के प्रमुख दलवीर सूरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लॉजिस्टिक एग्रीगेटर फर्म उत्पादों की एक शहर से दूसरे शहर तक आपूर्ति करने के लिए सरकार समर्थित ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ओएनडीसी) के साथ काम कर रही है।

सूरी ने कहा, ”एक साल या 18 महीने के समय में, ओएनडीसी और थोक लॉजिस्टिक्स व्यवसाय के साथ हम 10 से 15 नये शहरों में प्रवेश करने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि फिलहाल डी4डी की मौजूदगी करीब 10 शहरों में है।

कंपनी लगभग एक साल पहले ओएनडीसी प्लेटफॉर्म में शामिल हुई थी और उसका दावा है कि इस समय मंच पर आने वाले 60-70 प्रतिशत ऑर्डर वह पहुंचाती है। सूरी ने कहा, ”बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई… इन चार शहरों में वे (ओएनडीसी उपयोगकर्ता के) ज्यादातर ऑर्डर पूरे कर रहे हैं। वे नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं, और हम उनके साथ सभी शहरों में काफी हद तक मौजूद हैं।”

First Published : June 25, 2023 | 2:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)