facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयल

डीएलएफ ने जुटाए 700 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:34 PM IST

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लि. ने 5,000 करोड़ रुपये उगाहने की योजना के तहत बॉन्डों की बिक्री से 700 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। ये बॉन्ड भारतीय जीवन बीमा निगम को बेचे गए।
बीते 24 फरवरी को भी डीएलएफ ने 5 साल में परिपक्व होने वाले अपरिवर्तनीय डिबेंचर बेचकर धन जुटाया था। इन डिबेंचरों पर 14 फीसदी के ब्याज दर की पेशकश की गई थी। हालांकि इस मुद्दे पर किसी भी अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
गौरतलब है कि डीएलएफ ने निवेशकों को बॉन्ड बेचकर 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। इस इश्यू को ‘एए स्थायी’ की रेटिंग दी गई। वैसे बिक्री में हुई कमी के चलते जनवरी में डीएलएफ की रेटिंग ‘ए प्लस’ से घटाकर ‘ए निगेटिव’ कर दी गई थी। 

तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित करते वक्त कंपनी ने माना था कि उसने कई परियोजनाओं को एक तिमाही के लिए टाल दिया है।
रेटिंग कंपनी क्रिसिल के मुताबिक, बिक्री में हो रही कमी का बुरा प्रभाव डीएलएफ की धन जुटाने की कोशिशों पर पड़ेगा। डीएलएफ को जून 2009 तक 4,300 करोड़ रुपये का ऋण चुकता करना है। उसने पहले ही अपने आधे से ज्यादा कर्ज को दुबारा फाइनैंस करा लिया है।
कंपनी अपने सभी कर्जों को दुबारा फाइनैंस कराने के लिए लगातार दबाव डाल रही है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक, डीएलएफ ने 2,000 करोड़ रुपये 12-13 फीसदी की ब्याज दर से हासिल भी कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि कंपनी अगले दो साल तक कर्ज चुकाना नहीं चाहती। शेष 2,300 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के लिए कंपनी बॉन्ड और हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - February 27, 2009 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement