facebookmetapixel
Advertisement
NSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधाEditorial: अंकारा बैठक के अस्पष्ट नतीजे, ट्रंप के रुख ने खड़े किए नए सवालटाटा संस की लिस्टिंग पर इतना शोर क्यों? जानिए RBI के नए संशोधन का असली मतलबभारत-यूरोप साझेदारी: व्यापार से आगे बढ़कर नए सहयोग का वक्तअमेरिका और ईरान में तनाव से बढ़ी चिंता, भारत के पास 60 दिन का तेल भंडार; फिर भी महंगाई का खतराSIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाब

मॉल का बवाल शांत करने में जुटी डीएलएफ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:01 AM IST

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ अपने दो मॉल डीएलएफ प्लेस (साकेत) और डीएलएफ प्लेस (वसंत कुंज) के नाराज कारोबारियों को मनाने में जुट गई है।
इसके लिए उसने कारोबारियों के साथ संयुक्त मार्केटिंग रणनीति भी चलाने का प्रस्ताव रखा है। डीएलएफ का प्रस्ताव है कि अगर ये कारोबारी जून 2009 से सितंबर 2009 के बीच उसके ब्रांड और मॉल का विज्ञापन करेंगे तो कंपनी उनका एक महीने का किराया माफ कर देगी।
साकेत और वसंत कुंज स्थित दोनों मॉल्स के वे कारोबारी, जो डीएलएफ से बातचीत कर रहे हैं, उन्होंने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि डीएलएफ मॉल प्रबंधन ने उनसे कहा है कि ‘किसी भी समझौते का नतीजा पूरी तरह से ब्रांड की मार्केटिंग पर निर्भर करेगा।
हम विभिन्न तरीकों से अपने मॉल्स की मार्केटिंग तो कर ही रहे हैं और अपने यहां के खुदरा कारोबारियों द्वारा की जाने वाली मार्केटिंग का भी सहयोग करने के लिए एक महीने का किराया माफ करने का कदम भी उठाएंगे।’
बिजनेस स्टैंडर्ड को डीएलएफ के प्रवक्ता ने बताया- अपनी विभिन्न पेशकशों के ही अंग के रूप में डीएलएफ ने अपने खुदरा व्यापारियों को सहयोग करने का कदम उठाया है। हमारी ब्रांड टीम की ओर से इस बाबत दिशा-निर्देश और नियम आदि तैयार किए गए हैं।
वसंत कुज और साकेत के मॉल्स के खुदरा कारोबारी कंपनी पर दबाव बना रहे हैं कि वह किराया कम करे क्योंकि मॉल इन दिनों खरीदारों की भारी कमी के कारण ठंडे पड़े हैं। मौजूदा किराया इतना अधिक है कि इस ठंडे माहौल में कारोबारियों के लिए मुनाफा कमाना बेहद टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
वसंत कुंज के डीएलएफ और साकेत मॉल्स के ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और दूसरे फ्लोर का किराया क्रमश: 225 रुपये,180 रुपये और 150 रुपये प्रति वर्ग फीट है। वसंतकुज के व्यापारी  चाहते है कि पहले साल कंपनी कोई किराया न वसूले और दूसरे साल में भी किराये में कम से कम 50 फीसदी की छूट दी जाए। इसी तरह आगे के वर्षों में भी थोड़ी छूट उन्हें मिलती रहे।
बता दें कि साकेत  मॉल के व्यापारियों को मई तक किराये में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।

Advertisement
First Published - April 27, 2009 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement