facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

Dish TV के स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को नहीं मिली शेयरधारकों की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 8:16 PM IST
Dish TV

DTH सेवा प्रदाता Dish TV के शेयरधारकों ने कंपनी में चार नए स्वतंत्र निदेशकों (independent directors) की नियुक्ति की मंजूरी लेने के लिए रखे गए विशेष प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, कंपनी के शेयरधारकों की शुक्रवार को हुई ऑनलाइन असाधारण आम सभा (EGM) में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी देने के लिए पेश किए गए विशेष प्रस्तावों को नकार दिया गया।

Dish TV के निदेशकमंडल में सुनील कुमार गुप्ता, मदन मोहनलाल वर्मा, गौरव गुप्ता और ललित बिहारी सिंघल को स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन शेयरधारकों ने 74 फीसदी से अधिक मतों से इसे नकार दिया।

कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक, किसी विशेष प्रस्ताव को कम-से-कम 75 फीसदी मतों से पारित करना जरूरी होता है। डिश टीवी के प्रवर्तक समूह और सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक के बीच पिछले कुछ समय से निदेशकमंडल गठन को लेकर तनातनी चल रही है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जवाहर लाल गोयल को बाहर भी होना पड़ा।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement