डिश टीवी के चेयरमैन जवाहर लाल गोयल ने निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

घरों को सीधे उपग्रह आधारित चैनल उपलब्ध कराने वाली डिश टीवी के चेयरमैन जवाहर लाल गोयल ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।
डिश टीवी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘जवाहर लाल गोयल ने कंपनी के निदेशक मंडल और समितियों से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 19 सितंबर 2022 से कारोबारी घंटे समाप्त होने के बाद प्रभाव में आ गया है।’ इसके साथ वह अब बोर्ड के चेयरमैन नहीं रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक और गोयल की अगुवाई में प्रवर्तक परिवार के बीच डिश टीवी के निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर कानूनी विवाद जारी है। 
यस बैंक की कंपनी में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह डिश टीवी के निदेशक मंडल के पुनर्गठन तथा गोयल तथा कुछ अन्य लोगों को पद से हटाये जाने की मांग करता रहा है।

First Published : September 19, 2022 | 5:22 PM IST