हैदराबाद की जीरो स्टॉक रिटेल प्राइवेट लिमिटेड पुरुषों के परिधान के अपने प्रीमियम ब्रांड कॉर्नरस्टोन को गुजरात में बड़े पैमाने पर बेचने की योजना बना रही है।
कंपनी ने वडोदरा शहर में पहला एक्सक्लूसिव स्टोर खोल भी दिया है। कॉर्नरस्टोन का विस्तार फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिये किया जाएगा।
कार्नरस्टोन को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। फिलहाल सात शहरों में इसके 20 एक्सक्लूसिव स्टोर हैं।
कंपनी की योजना अगले तीन महीनों में राष्ट्रीय स्तर पर अपने आउटलेट की संख्या बढ़ाकर 95 तक करने की है।