facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

कंपनी ने पूरी की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:49 PM IST

टाटा मोटर्स ने नैनो को बाजार में लाने की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली हैं। शुरुआत में कंपनी केवल 2,000 नैनो ही पेश करेगी। इन कारों को डीलरों के पास पहुंचाने की तैयारियां हो रही हैं।
अप्रैल के दूसरे हफ्ते से बुकिंग शुरू होने की संभावना है। टाटा मोटर्स अपने पंतनगर संयंत्र में एक लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) की कार बनाने में कामयाब हो पा रही है। जब तक गुजरात के साणंद में नैनो का मुख्य संयंत्र शुरू नहीं हो जाता तब तक कंपनी अपने पुणे संयंत्र से नैनो के उत्पादन को बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही है।
फिलहाल कंपनी का जोर पंतनगर से ही उत्पादन पर है। पुणे संयंत्र के एक अधिकारी का कहना है, ‘बुकिंग के वक्त 1,500 नैनो तैयार रहेंगी और जब तक डिलिवरी का वक्त आएगा तब तक 500 से 600 नैनो का और उत्पादन और हो सकेगा।’
वहीं पंतनगर संयंत्र के एक अधिकारी का कहना है, ‘इस कार की बढ़ती मांग को देखते हुए हम ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने का प्रयास कर रहे हैं।’ कंपनी की योजना अप्रैल के पहले हफ्ते की समाप्ति से पहले 2,000 से 2,100 नैनो तैयार रखने की है।
जब टाटा मोटर्स के एक अधिकारी से पूछा गया कि क्या पुणे संयंत्र में नैनो की लागत एक लाख रुपये से कम रखना संभव है। कंपनी के अधिकारी ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
पहले चरण में 2,000 नैनो ही आएंगी बाजार में
अप्रैल के दूसरे हफ्ते में बुकिंग के लिए 1,500 नैनो
डिलीवरी तक 500 से 600 और नैनो हो जाएंगी तैयार
ज्यादा से ज्यादा उत्पादन के लिए वेंडरों ने की आपूर्ति तेज
नैनो ने शेयर की सूरत संवारी
नैनो ने बाजार में कदम रखने से पहले ही टाटा मोटर्स के शेयरों को भी रफ्तार दे दी है। ।  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 9 मार्च से अब तक कंपनी के शेयरों में कुल 21 फीसदी का उछाल आया है।
हालांकि शुक्रवार को दिन के कारोबार में शेयर बढ़कर  अंत में गिर गए, लेकिन दो सप्ताह पहले के आंकड़े से यह काफी अधिक था। 9 मार्च को कंपनी के एक शेयर की कीमत जहां 136.69 रुपये थी, वहीं 20 मार्च को शेयर की कीमत 164.95 रुपये पर बंद हुई।

Advertisement
First Published - March 21, 2009 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement