facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रीपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहें

क्रिस वुड ने बढ़ाया इक्विटी में निवेश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:33 PM IST

कंपनियों की आय में ठीक-ठाक सुधार के अभाव में मार्च 2020 के निचले स्तर से तेज उछाल ने जेफरीज के वैश्विक प्रमुख (इक्विटी रणनीतिकार) क्रिस्टोफर वुड को भारतीय इक्विटी बाजार के महंगे मूल्यांकन ने सतर्क रखा है। हालांकि अपने एशिया प्रशांत (जापान को छोड़कर) रिलेटिव रिटर्न पोर्टफोलियो में उन्होंने भारतीय इक्विटी में अपना निवेश एक फीसदी बढ़ाया है। वुड ने अक्टूबर 2020 में भारतीय इक्विटी में अपना आवंटन बढ़ाया।
वुड ने निवेशकों को भेजे साप्ताहिक नोट ग्रीड ऐंड फियर में लिखा है, भारतीय शेयर बाजार सस्ते नहीं हैं और बाजार 12 महीने आगे की आय के 21.6 गुने पर कारोबार कर रहा है। लेकिन सकारात्मक चीज यह है कि इस गुणक में आने वाले समय में गिरावट की प्रवृत्ति रह सकती है। जेफरीज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 में आय की रफ्तार 20 फीसदी और जीडीपी की वास्तविक बढ़त 13.2 फीसदी रहेगी।
मार्च 2020 के निचले स्तर से भारतीय इक्विटी बाजार एकतरफा रहा है और लार्ज, मिड व स्मॉलकैप में विदेशी निवेशकों के निवेश की पृष्ठभूमि में बढ़ोतरी हो रही है। एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 45,000 अंकों की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया और इस अवधि में यह 76 फीसदी चढ़ा है।
इक्विटी के अलावा वुड ने ग्रीड ऐंड फियर के वैश्विक सॉवरिन बॉन्ड पोर्टफोलियो में भारत का भारांक बढ़ाया है और इसके लिए उन्होंने काफी कम प्रतिफल वाले सिंगापुर के 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड का भारांक हटा दिया है। अप्रैल 2020 से सरकार ने 5, 10 और 30 साल में परिपक्व होने वाला विशेष बॉन्ड जारी किया है, जहां विदेशी भागीदारी की कोई सीमा नहीं है। वुड का मानना है कि ये प्रतिभूतियां विदेशी संस्थागत निवेशकों को निवेश के लिए समर्पित मार्ग मुहैया करा रही है जहां प्रवेश व निकासी को लेकर पूंजी का नियंत्रण नहीं है।
वुड ने कहा है, भारतीय अर्थव्यवस्था व रुपये के लिए 2021 में अहम जोखिम तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी है क्योंंकि दुनिया साल 2019 की मांग के स्तर पर लौट रही है। वुड ने कहा कि भारत में साइक्लिकल रिकवरी भी हो रही है।
बैंकों की तरफ से मोरेटोरियम के विस्तार के कारण बढ़ते एनपीएल के बावजूद वुड भारतीय निजी बैंकों पर लंबी अवधि के नजरिये से तेजी का रुख बनाए हुए हैं। वित्तीय क्षेत्र में वुड का निवेश अब आईसीआईसीआई बैंक व एचडीएफसी मेंं है और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस भारतीय बीमा क्षेत्र में उनके पसंदीदा दांव हैं।

Advertisement
First Published - December 4, 2020 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement