facebookmetapixel
Advertisement
एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायी

टीवीएस समूह की फर्मों में स्वामित्व के मॉडल में बदलाव

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:21 PM IST

टीवीएस समूह ने पुनर्गठन का फैसला लिया है, जिसके तहत होल्डिंग कंपनी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और फैमिली ग्रुप के हर सदस्य के पास संबंधित कंपनियों में प्रवर्तक हिस्सेदारी पर पूरा स्वामित्व होगा और किसी तरह की क्रॉस होल्डिंग नहीं होगी।
टीवीएस परिवार के सदस्यों ने आज मेमोरेंडम ऑफ फैमिली अरेंजमेंट की शर्तों पर सहमति जता दी। करार के मुताबिक, टीवीएस फैमिली में बंटवारे का प्रबंधन के संपूर्ण स्वामित्व के साथ पूरा जुड़ाव है, जो पहले से ही मौजूदा कंपनियों के प्रबंधन में हैं। यहां किसी तरह की क्रॉस होल्डिंग नहीं होगी।
उदाहरण के लिए वेणु श्रीनिवासन ऐंड फैमिली (सुदर्शन वेणु समेत) टीवीएस मोटर और समूह की अन्य कंपनियों (टीवीएस क्रेडिट, सुंदरम क्लेटॉन आदि समेत) के प्रबंधन में होंगे। हर पारिवारिक समूह को ब्रांड और कंपनी का आवंटन किया गया।
पारिवारिक व्यवस्था के तहत टीवीएस समूह की विभिन्न सूचीबद्ध व असूचीबद्ध कंपनियों का मौजूदा प्रबंधन परिवार के उसी सदस्य के पास बना रहेगा। टीवीएस परिवार के नामांकित सदस्य इस व्यवस्था को लागू करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार करेंगे। किसी तरह की क्रॉस होल्डिंग नहीं होगी।
टीवीएस समूह में मूल संस्थापक टी वी सुंदरम आयंगर की तरफ से शुरू किए गए कारोबार हैं और उनके वंशज टीवीएस फैमिली के सदस्य हैं।
टीवीएस फैमिली 100 साल से ज्यादा समय से िवभिन्न इकाइयोंं के जरिये अलग-अलग तरह के कारोबार में है, जिसमें टीवीएस फैमिली की शाखाओं ने टीवीएस आयंगर ऐंड संस प्राइवेट लिमिटेड, सुंदरम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और सदर्न रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड (संयुक्त रूप से टीवीएस होल्डिंग कंपनीज के तौर पर संदर्भित) के जरिए निवेश किया है।
विभिन्न दशकों में टीवीएस फैमिली ने अपने कारोबार का विस्तार किया और टीवीएस समूह कारोबारी दिग्गज बन गया, जिसके हित अलग-अलग तरह के कारोबार में हैं।
टीवीएस होल्डिंग कंपनीज के मौजूदा शेयरधारकों में मूल संस्थापक टी वी सुंदरम आयंगर की तीसरी व चौथी पीढ़ी के लोग हैं। टीवीएस समूह के विभिन्न कारोबार व इकाइयों का प्रबंधन टीवीएस फैमिली की अलग-अलग शाखाओं के सदस्य पारंपरिक तौर पर करते हैं।
टीवीएस समूह में करीब 39,000 लोग काम करते हैं और समूह में अभी 50 से ज्यादा कंपनियां हैं। समूह दोपहिया व वाहन कलपुर्जा विनिर्माण से लेकर ऑटोमोटिव डीलरशिप, वित्त व इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करता है।

Advertisement
First Published - December 11, 2020 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement