facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों की नकल कर रहे फर्जी ऐप पर शिकंजा, Google से अकाउंट हटाने को कहासेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,252 पर, क्यों थम गई बाजार की रफ्तार?सेंसेक्स में आखिरी मिनटों में हेराफेरी का मामला, SEBI ने कसा शिकंजा! जानिए क्या है पूरा मामला?सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांव

नॉर्टन मोटरसाइकल में बदला नेतृत्व

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:51 AM IST

नॉर्टन मोटरसाइकल कंपनी का स्वामित्व रखने वाली टीवीएस मोटर (टीवीएस) ने रॉबर्ट हेंट्सशेल को कंपनी का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। टीवीएस ने आज जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। साथ ही टीवीएस ने वित्तोरियो उरसिओली को ब्रिटेन के इस ब्रांड का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया है।
टीवीएस ने अप्रैल 2020 में नॉर्टन मोटरसाइकल का अधिग्रहण किया था। इस घोषणा के साथ ही कंपनी में ऐतिहासिक बदलाव का दौर अगला दौर शुरू हो जाएगा क्योंकि कंपनी नए सिरे से अपनी बुनियाद स्थापित कर रही है और भविष्य के लिए इस ब्रांड को दुरुस्त करने की तैयारी कर रही है।

पिछले 12 महीनों के दौरान टीवीएस ने यह सुनिश्चित किया है कि नॉर्टन का बदलाव उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार के साथ और रिकॉर्ड समय में विश्वस्तरीय विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के साथ पूरा हो। टीवीएस मोटर के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘अब नॉर्टन अपने सफर के अगले चरण में जाने के लिए तैयार है।’
उन्होंने कहा, ‘टीवीएस ने नॉर्टन में भविष्य के लिहाज से बदलाव के लिए एक योजना तैयार की है। यह ब्रांड अपने बुनियादी मूल्यों को बरकरार रखेगा जिसे ग्राहकों के लिए आधुनिक तरीके से व्याख्या की जाएगी। इसके तहत हम अगले चरण की यात्रा का नेतृत्व करने के लिए बोर्ड में रॉबर्ट को स्वागत करते हुए उत्साहित हैं।’ कंपनी के अंतरिम सीईओ के पद से जॉन रसेल के इस्तीफा देने के बाद हेंट्सशेल और उरसिओली नए पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
हेंट्सशेल ने वाल्मेट ऑटोमोटिव होल्डिंग जीएमबीएच ऐंड कंपनी केजी से नॉर्टन में आ रहे हैं। वहां वह 2017 से ही बतौर प्रबंधन निदेशक कार्यरत थे। उससे पहले वह रिकार्डो डॉचलैंड ऐंड हेंट्सशेल सिस्टम के प्रमुख और लोटस इंजीनियरिंग के निदेशक के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

Advertisement
First Published - May 13, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement