facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर प्रदेश में बिजली लाइन लॉस घटा, बकाया वसूली में भी तेजी; अभियान से ₹654 करोड़ जुटाएपर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेट

इंडिगो अंतरराष्ट्रीय विस्तार को लेकर उत्साहित: CEO

Advertisement

इंडिगो ने यूरोप में प्रवेश करते हुए इस सप्ताह मुंबई से मैनचेस्टर और एम्सटर्डम के लिए सीधी सेवाएं शुरू कीं।

Last Updated- July 06, 2025 | 10:18 PM IST
IndiGo will fly its first flight from Navi Mumbai Airport, will start with 18 flights to 15 cities

अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर जोर देते हुए एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि एम्सटर्डम यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाकी हिस्सों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा। इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसकी घरेलू बाजार में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह नए मार्गों और साझेदारियों के साथ तेजी से अपनी विदेशी पहुंच को बढ़ा रही है। इंडिगो ने यूरोप में प्रवेश करते हुए इस सप्ताह मुंबई से मैनचेस्टर और एम्सटर्डम के लिए सीधी सेवाएं शुरू कीं। एल्बर्स ने इन पेशकश को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब यूरोप में प्रवेश करने का वक्त है। यह बदलाव सिर्फ दो नए गंतव्यों से कहीं अधिक गहरा है। यह उत्पाद का बदलाव है। यह कुछ साझेदारियों में बदलाव है। यह प्रोफाइल का बदलाव है।’

उन्होंने कहा, ‘400 से ज्यादा विमानों के बेड़े के साथ, इंडिगो 90 से ज्यादा घरेलू और 40 विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है।’ एल्बर्स ने कहा कि एम्स्टर्डम हवाई अड्डा संपर्क के लिए बहुत बढ़िया है और यह निश्चित रूप से यहां से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाकी हिस्सों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु बन जाएगा। 

Advertisement
First Published - July 6, 2025 | 10:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement